Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

 रेवाड़ी में रहस्यमयी धमाका : चार घायल, सिलिंडर सुरक्षित मिलने से बढ़ी गुत्थी  

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी शहर के हंस नगर इलाके में  शाम हुए एक रहस्यमयी धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि मकान के दरवाजे और खिड़कियां टूटकर दूर जा गिरीं, जबकि लोहे का मुख्य गेट भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक युवती समेत चार लोग झुलस गए, जिनमें युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाके की आवाज कई मीटर दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोग इसे बम विस्फोट समझकर घबराहट में घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार हादसा सेना से सेवानिवृत्त सतबीर चौहान के घर में हुआ। शाम उनकी 23 वर्षीय बेटी तनु घर में कपड़ों पर प्रेस कर रही थी। इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। उस समय घर में सतबीर चौहान, उनकी पत्नी मधु, बेटी तनु, रिश्तेदार की छोटी बच्ची खुशी और पड़ोसी जयभगवान मौजूद थे। जयभगवान सीआरपीएफ में कार्यरत बताए जा रहे हैं।

धमाके में तनु गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि सतबीर चौहान, जयभगवान और बच्ची खुशी भी घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अलग-अलग अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। तनु को पीजीआई रोहतक, सतबीर चौहान को गुरुग्राम और जयभगवान को दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल भेजा गया है। मधु को मामूली चोटें आई हैं और उनका स्थानीय स्तर पर इलाज किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान के शीशे चकनाचूर हो गए और दरवाजे कई फीट दूर जा गिरे। हालांकि जांच के दौरान घर में रखा गैस सिलिंडर, फ्रिज और अन्य उपकरण सुरक्षित पाए गए, जिससे शुरुआती तौर पर सिलिंडर ब्लास्ट की संभावना कम मानी जा रही है। यही वजह है कि विस्फोट के कारणों को लेकर रहस्य और गहरा गया है।

स्थानीय निवासी रिंकू सैनी ने बताया कि सतबीर चौहान और उनकी बेटी 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं। परिवार पर इस हादसे का गहरा असर पड़ा है, क्योंकि तनु की शादी इसी साल 25 नवंबर को तय हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने इलाके को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-3 चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि विस्फोट के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.