Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नोएडा की कंपनी में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-88 की एक निजी कंपनी में देर रात भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की आठ गाड़ियों को करीब तीन घंटे तक लगातार मशक्कत करनी पड़ी। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कंपनी बंद थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर-88 के बी-ब्लॉक स्थित सुरभि इंटरनेशनल कंपनी में सोमवार रात करीब 12 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह कंपनी के इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार शॉर्ट सर्किट के बाद आग तेजी से पूरे परिसर में फैल गई और कंपनी के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान इसकी चपेट में आकर नष्ट हो गया।

दमकल विभाग के मुताबिक, घटना के समय कंपनी में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, इसलिए किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों और संपत्ति को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.