Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

42 दिन में 70 बार चढ़ावे में चोरी, सीसीटीवी में कैद

अयोध्या
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी मामले की विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक रिपोर्ट में कई गंभीर खुलासे हुए हैं। 27 अप्रैल से 5 जून के बीच 42 दिनों में चढ़ावे की हेराफेरी की लगभग 70 घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुईं। फुटेज में कुछ कर्मचारी नोटों की गड्डियां अपनी जेबों, मोजों और जूतों में छिपाकर ले जाते दिखाई दिए हैं।
एसआईटी का कहना है कि इससे चढ़ावे की गिनती और सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर खामियां उजागर हुई हैं। चढ़ावे की गिनती के दौरान निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन नहीं किया गया। एसआईटी ने छह कर्मचारियों की गतिविधियों को विशेष रूप से चििह्नत किया है और उनके खिलाफ उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है।

जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय…
एसआईटी को जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। इस दौरान आरोपियों और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी जारी है। जांच एजेंसियां बरामद नकदी, सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ रही हैं। इस बीच आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े ऐसे मामलों में पारदर्शी जांच और दोषियों को सजा मिलना आवश्यक है। दूसरी ओर, विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई है। एसआईटी का कहना है कि अंतिम रिपोर्ट तैयार होने के बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.