Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

Summer express/शिमला, संजू -: वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया। पार्टी ने दावा किया कि राज्य में जनता सरकार के कामकाज से असंतुष्ट है और भाजपा इस मुद्दे को गांव-गांव तक लेकर जाएगी।

बैठक में भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह-प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार सहित प्रदेश कोर ग्रुप के सभी वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनसंपर्क अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने पर भी चर्चा हुई।बैठक के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि हाल ही में हुए पंचायती राज और शहरी निकाय चुनावों के परिणामों ने यह संकेत दिया है कि जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य सरकार के साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल का विस्तृत आरोप पत्र तैयार कर प्रदेश के प्रत्येक गांव और शहर तक पहुंचेगी। पार्टी महिलाओं, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों और अन्य वर्गों से किए गए चुनावी वादों को प्रमुख मुद्दा बनाकर जनसंपर्क अभियान चलाएगी।

बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की कई प्रमुख गारंटियां अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक सहायता, मुफ्त बिजली, दूध और गोबर खरीद जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अधिकांश वादे अधूरे हैं, जबकि महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर जनता लगातार परेशान है। उन्होंने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।मुख्यमंत्री के वर्ष 2027 में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाल के स्थानीय चुनावों में जनता ने कांग्रेस के प्रति अपना रुख स्पष्ट कर दिया है और विधानसभा चुनावों में भी मतदाता विकास और प्रदर्शन के आधार पर फैसला करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों और कार्यों को मुद्दा बनाएगी।

राम मंदिर को लेकर मुख्यमंत्री की हालिया टिप्पणियों पर भी भाजपा ने पलटवार किया। राजीव बिंदल ने कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और इस विषय पर भाजपा को किसी से प्रमाणपत्र लेने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का अतीत राम जन्मभूमि आंदोलन और मंदिर निर्माण के विरोध से जुड़ा रहा है तथा आज उसके नेताओं का मंदिर जाना राजनीतिक परिस्थितियों का परिणाम है।

भाजपा कोर ग्रुप ने बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने, बूथ स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने तथा कांग्रेस सरकार की कथित विफलताओं को जनता के बीच ले जाने के लिए चरणबद्ध आंदोलनों की श्रृंखला चलाने का भी निर्णय लिया। पार्टी नेताओं का कहना है कि आने वाले समय में प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों के माध्यम से सरकार को जनहित के मुद्दों पर घेरने की रणनीति पर काम किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.