Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ग्रामीण विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश,पंचायत घरों के लिए 30 करोड़ रुपये देगा प्रदेश सरकार

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सभी विकास योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए विभाग को मजबूत बनाया जा रहा है तथा रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जा रहा है। साथ ही भविष्य में नई भर्तियां भी की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में निर्माणाधीन पंचायत घरों को पूरा करने के लिए 30 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा ऊना में बन रहे जिला पंचायत संसाधन केंद्र के निर्माण कार्य को गति देने के लिए अतिरिक्त धनराशि जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूहों को निरंतर वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। अब तक 310 स्वयं सहायता समूहों को 65.56 लाख रुपये की ऋण सहायता उपलब्ध करवाई जा चुकी है। इनके उत्पादों के विपणन के लिए शिमला में ‘हिमाचल हाट’ का निर्माण किया जा रहा है, जबकि पंडोह और कुल्लू में नए शोरूम स्थापित किए जा रहे हैं। धर्मशाला में ऐसा शोरूम पहले से संचालित है। स्वयं सहायता समूहों को कारोबार बढ़ाने के लिए फूड वैन भी उपलब्ध कराई गई हैं और भविष्य में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित वीबी-जी-राम-जी योजना के तहत राज्यों को 10 प्रतिशत खर्च वहन करना होगा, जबकि मनरेगा में केंद्र सरकार पूरी राशि उपलब्ध कराती थी। उन्होंने कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा और इस विषय को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विभाग की सभी प्रमुख योजनाओं को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं की ऑनलाइन निगरानी प्रभावी ढंग से हो सके और पात्र लोगों तक समय पर लाभ पहुंचाया जा सके। बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सूरत के कपड़ा बाजार में भीषण आग, 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक

summer express , सूरत। गुजरात के सूरत में देर रात बहुमंजिला श्याम संगिनी कपड़ा बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि छठी मंजिल पर स्थित 12 से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में दुकानों में रखा करोड़ों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर...
Summer Express - Auto Draft

फिरोजपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन समेत चार आरोपी गिरफ्तार

summer express , फिरोजपुर। फिरोजपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.17 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज...

गूगल मैप ने पहुंचाया खतरनाक पहाड़ी रास्ते पर, खाई में गिरने से बची हरियाणा की कार

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे हरियाणा के तीन युवक उस समय बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गए, जब उनकी आई-20 कार गलत रास्ते पर उतरकर सड़क से फिसल गई। कार झाड़ियों में अटक गई और गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल...

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.