Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, लॉरी और कार की टक्कर में सात लोगों की मौत

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में गुरुवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-52 (एनएच-52) पर हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हुबली स्थित केआईएमएस अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना येल्लापुर थाना क्षेत्र के अराबैल घाट में बालागारा क्रॉस के पास रात करीब 1:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि धारवाड़ से धर्मस्थल और चिकमगलूर की यात्रा पर निकली एक मल्टी यूटिलिटी व्हीकल (एमयूवी) की सामने से आ रही लॉरी से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। वाहन में चालक सहित कुल नौ लोग सवार थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान वाहन सड़क की दाईं ओर चला गया और अंकोला की दिशा से आ रही लॉरी से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग धारवाड़ के निवासी थे और धार्मिक यात्रा पर निकले थे। मृतकों की पहचान चालक संजय अंगड़ी (33), बसवराज (48), अभिषेक ईश्वर (28), अक्षय (26), अभिषेक (26) और मंजूनाथ चुलाकी (32) के रूप में हुई है। एक अन्य मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

घायल शिवराज की शिकायत के आधार पर येल्लापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत तेज और लापरवाही से वाहन चलाने, गंभीर चोट पहुंचाने तथा लापरवाही से मौत का कारण बनने के आरोप में केस दर्ज किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.