Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंडीगढ़ में 50 लाख से अधिक लाभार्थियों को 1582 करोड़ रुपये का लाभ, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जारी की राशि

Summer express/चंडीगढ़-: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी और जवाबदेह शासन के तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज विभिन्न 19 योजनाओं के तहत 50 लाख 20 हजार 460 पात्र लाभार्थियों के खातों में कुल 1582 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि जारी की गई। इनमें 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 34 लाख 83 हजार लाभार्थियों को 1121 करोड़ 39 लाख रुपये सीधे उनके खातों में भेजे गए।उन्होंने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की नौवीं किस्त भी जारी की। इस योजना के तहत 9 लाख 98 हजार बहनों और बेटियों के खातों में 209 करोड़ 69 लाख रुपये हस्तांतरित किए गए। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक इस योजना की नौ किस्तों के माध्यम से 1832 करोड़ 69 लाख रुपये वितरित किए जा चुके हैं।दयालु योजना के अंतर्गत 3295 परिवारों को 125 करोड़ 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही इस योजना के तहत लाभ पाने वाले परिवारों की संख्या बढ़कर 77 हजार 330 हो गई है और अब तक 2918 करोड़ 42 लाख रुपये वितरित किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गैस सिलेंडर रिफिल कराने वाली 5 लाख 16 हजार महिलाओं के खातों में मई माह की 18 करोड़ 97 लाख रुपये की सब्सिडी भी भेजी गई। अब तक इस योजना के तहत 14 लाख 43 हजार पात्र महिलाओं को कुल 320 करोड़ 97 लाख रुपये की सहायता मिल चुकी है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 20 हजार 165 पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए 107 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस योजना में अब तक 827 करोड़ 22 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है। प्रदेश में योजना के तहत 76 हजार 466 मकान स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 41 हजार 260 मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 35 हजार 206 मकानों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.