Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: रंगदारी की साजिश नाकाम, 4 शूटर ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल

गुरुग्राम /अनुज पांचाल– दिल्ली से सटे गुरुग्राम में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चार बदमाश मारे गए, जबकि एक आरोपी घायल हो गया। इस दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में गुरुग्राम पुलिस के तीन जवान भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि हथियारों से लैस कुछ संदिग्ध बदमाश एक स्कॉर्पियो वाहन में शहर में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की। इसी दौरान सुशांत लोक फेज-1 में एक कारोबारी के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों का मकसद कारोबारी से करोड़ों रुपये की रंगदारी वसूलना था।पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो बदमाशों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसके बाद स्कॉर्पियो में सवार पांचों बदमाश घायल हो गए। सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार आरोपियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक का इलाज जारी है।गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में इन बदमाशों के कुख्यात दीपक नांदल गैंग से जुड़े होने की बात सामने आई है। आशंका है कि विदेश में बैठे गैंग सरगना के निर्देश पर ये शूटर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है तथा पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा गैंग का नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला हुआ है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मैक्लोडगंज में बढ़ेगा पर्यटकों का दबाव, ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में अक्टूबर माह के दौरान पर्यटकों की बढ़ने वाली आमद को देखते हुए कांगड़ा पुलिस ने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, शनिवार को नड्डी और डल झील में होने वाले राधाष्टमी स्नान को लेकर भी पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं...

हिम बस प्लस कार्ड पर भाजपा ने उठाए सवाल, भारद्वाज बोलीं—पुरानी छूट खत्म कर कैशबैक का झुनझुना थमाया

Summer express/शिमला-: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने एचआरटीसी की नई हिम बस प्लस कार्ड व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि ग्रीन कार्ड, स्मार्ट कार्ड और सम्मान कार्ड को बंद कर नई व्यवस्था लागू करने से आम यात्रियों को वास्तविक...

डेढ़ साल में पूरा होगा निर्माण, डडौर में डबल लेन और नागचला में एक लेन पर बनेगा फ्लाईओवर कम अंडरपास

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: लंबे समय से प्रस्तावित डडौर और नागचला फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर कम अंडरपास के निर्माण के लिए करीब 27 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। निर्माण कार्य का जिम्मा एक ही निजी कंपनी को...

असम में दो ऑपरेशन: 27 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, वैध दस्तावेज नहीं मिले

summer express ,गुवाहाटी। असम पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज भारत में रहने के संदेह में 27 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने 16 सितंबर को गुवाहाटी और रंगिया में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान कार्रवाई की। हिरासत में लिए गए लोगों में पुरुषों और महिलाओं के साथ नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस...

नई जिला कांग्रेस कमेटी के गठन पर मंत्री जगत सिंह नेगी की आपत्ति, पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप

Summer express/शिमला, संजू-किन्नौर कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद सामने आए हैं। राजस्व एवं बागवानी मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगत सिंह नेगी ने नई जिला कांग्रेस कमेटी यानी DCC के गठन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी कार्यकारिणी से जुड़े नेताओं और लंबे समय से संगठन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.