Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देहरा पंचायत समिति अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव स्थगित, आवश्यक 16 हस्ताक्षर न मिलने से प्रक्रिया रुकी

देहरा-: देहरा पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया गुरुवार को आवश्यक संख्या पूरी न होने के कारण स्थगित कर दी गई। 23 सदस्यीय पंचायत समिति में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दो-तिहाई बहुमत के तहत 16 सदस्यों के हस्ताक्षर जरूरी थे, जबकि बैठक में 15 सदस्य ही उपस्थित रहे। ऐसे में चुनाव संपन्न नहीं हो सका।

पंचायत इंस्पेक्टर ब्लॉक देहरा योगेश कुमार ने बताया कि बैठक में 15 सदस्य मौजूद होने से कोरम पूरा था, लेकिन अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आवश्यक 16 हस्ताक्षर नहीं मिल पाए। इसी वजह से चुनाव प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद अगली बैठक की तिथि घोषित की जाएगी। नियमानुसार अगली बैठक में 12 सदस्यों का कोरम पर्याप्त रहेगा।

चुनाव स्थगित होने के बाद पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता होशियार सिंह ने प्रदेश सरकार पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा समर्थित 18 सदस्यों में से 15 चुनाव स्थल तक पहुंचे, जबकि चार सदस्यों को कथित रूप से रेस्ट हाउस में रोका गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी विनोद कुमार को उनकी पत्नी के तबादले की धमकी दी गई।होशियार सिंह ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों को राजनीतिक प्रतिष्ठा का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए और निर्वाचित प्रतिनिधियों को स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने दिया जाना चाहिए। उन्होंने एक पुराने वायरल फोटो प्रकरण का उल्लेख करते हुए कार्रवाई में पक्षपात के आरोप भी लगाए।वहीं, पंचायत समिति सदस्य रुबीना चौधरी ने चुनाव में लगातार हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बार-बार बैठक बुलाकर चुनाव टालना उचित नहीं है और प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में अधूरे प्रोजेक्टों और अवैध कॉलोनियों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर में अधूरे विकास कार्यों, अवैध कॉलोनियों और नगर निगम में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान ने अंबाला कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि शहर के रुके हुए विकास कार्यों...

करनाल में राइस मिल में भीषण आग, 11 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

summer express, राकेश कुमार शर्मा,करनाल। करनाल-कैथल रोड स्थित सप्पल टेक राइस मिल मेंशाम अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते मिल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। मौके से उठते काले धुएं के गुबार दूर तक दिखाई दिए, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग की घटना...

करनाल में वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार; 11 चोरी के वाहन बरामद

summer express,राकेश कुमार शर्मा,करनाल। वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए करनाल पुलिस के एंटी ऑटो थेफ्ट स्टाफ CIA-1 ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा...

पर्यटन सीजन से पहले धर्मशाला-मैक्लोडगंज की सड़कें होंगी दुरुस्त, प्रशासन-एनएचएआई की जल्द होगी बैठक

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले धर्मशाला और मैक्लोडगंज की खस्ताहाल सड़कों को सुधारने की कवायद तेज होने की उम्मीद है। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सड़कों की...

किशाऊ बांध समझौते पर सुक्खू का भाजपा पर निशाना, बोले- कांग्रेस ने हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नादौन दौरे के दौरान किशाऊ बांध समझौते को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो किशाऊ बांध समझौता नहीं होता। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश की संपदा और अधिकारों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.