Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संसद में सांसदों को अभिव्यक्ति की आजादी लेकिन यह नियमों के अधीन: ओम बिरला

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वीरवार को कहा कि संसद में सांसदों को अभिव्यक्ति की पूरी स्वतंत्रता प्राप्त है, लेकिन यह संविधान और सदन की कार्यवाही से जुड़े नियमों के तहत ही है।
उन्होंने कहा कि कोई भी सदस्य संसदीय नियमों की सीमा से बाहर जाकर बोलने का विशेषाधिकार नहीं रखता।
बिरला ने यह टिप्पणी उनके पद से हटाने संबंधी प्रस्ताव पर हुई चर्चा के अगले दिन सदन में की।
उन्होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 105 का उल्लेख करते हुए कहा कि संसद में बोलने की स्वतंत्रता महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ सदन के नियमों और स्थायी आदेशों का पालन भी जरूरी है।
लोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि उनके खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर सदन में करीब 12 घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई, जिसमें विभिन्न दलों के सांसदों ने अपने विचार और चिंताएं रखीं।

सदन में हंगामे से संसद की गरिमा होती है प्रभावित
विपक्षी सदस्यों को बोलने का अवसर नहीं मिलने के आरोपों पर बिरला ने स्पष्ट किया कि लोकसभा की कार्यवाही संसद द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार चलती है और ये नियम सभी सांसदों पर समान रूप से लागू होते हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के पास माइक्रोफोन चालू या बंद करने का कोई बटन नहीं होता। जिस सदस्य को बोलने की अनुमति दी जाती है, उसी का माइक्रोफोन सिस्टम के माध्यम से सक्रिय होता है। सदन में हंगामे को लेकर उन्होंने कहा कि नारेबाजी करना, तख्तियां दिखाना, कागज फाड़ना और सदन के बीचोंबीच आना संसद की गरिमा को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद और तीखी बहस स्वाभाविक हैं, लेकिन असहमति और अव्यवस्था के बीच एक स्पष्ट अंतर होता है।
बिरला ने कहा कि संसद 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है और हर सांसद की जिम्मेदारी है कि वह जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाए। उन्होंने महिला सांसदों को बोलने के समान अवसर देने की बात दोहराते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में हर महिला सांसद, जिसमें पहली बार चुनी गई सदस्य भी शामिल हैं, को अपनी बात रखने का अवसर मिला है। उन्होंने सभी दलों के सांसदों से संसद की गरिमा बनाए रखने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने की अपील की।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.