Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चमियाना अस्पताल को मिली अत्याधुनिक थ्री-टेस्ला एमआरआई मशीन, तीन माह में शुरू होंगी ऑटोमेशन लैब

Summer express, शिमला। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला स्थित अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान, चमियाना में अत्याधुनिक थ्री-टेस्ला एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल, शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई एमआरआई मशीन के शुरू होने से मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली जांच सुविधा मिलेगी, जिससे गंभीर बीमारियों की सटीक और समय पर पहचान संभव होगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का उद्देश्य लोगों को बेहतर और भरोसेमंद इलाज उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक प्रयोगशाला सुविधाओं को भी तेजी से विकसित किया जा रहा है। अगले तीन महीनों के भीतर चमियाना, आईजीएमसी शिमला, नेरचौक मेडिकल कॉलेज, टांडा मेडिकल कॉलेज और हमीरपुर में अत्याधुनिक ऑटोमेशन लैब शुरू की जाएंगी। इन प्रयोगशालाओं की स्थापना पर करीब 125 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इन लैब में विभिन्न जांचें अत्यधिक सटीकता और कम समय में उपलब्ध हो सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चमियाना अस्पताल को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस करने के लिए लगातार आधारभूत ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को 50 हजार रुपये में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि इस पर सरकार 65 हजार रुपये की सब्सिडी दे रही है। अन्य मरीजों को यही सुविधा 1.15 लाख रुपये में उपलब्ध है, जबकि निजी अस्पतालों में ऐसी सर्जरी पर करीब पांच लाख रुपये तक का खर्च आता है।

सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संसाधनों की कमी नहीं आने देगी। उन्होंने बताया कि चमियाना, आईजीएमसी शिमला, टांडा मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर और मंडी में एआई-सक्षम थ्री-टेस्ला एमआरआई मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं, जबकि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भी यह सुविधा जल्द शुरू कर दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं सरकारी संस्थानों में ही उपलब्ध कराना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.