Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ई-20: वाहन में खराबी तो मुफ्त बदलेंगे पुर्जे: गडकरी

नई दिल्ली। ई20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल को लेकर जारी बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि यदि पुराने वाहनों में ई20 के कारण कुछ रबर या अन्य संबंधित पुर्जों में खराबी आती है तो वाहन निर्माता कंपनियां उन्हें उपभोक्ताओं से कोई अतिरिक्त शुल्क लिए बिना बदलें। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि एथेनॉल की ऊष्मीय क्षमता पेट्रोल से कम होने के कारण माइलेज पर मामूली असर पड़ सकता है, लेकिन इससे वाहन के इंजन को नुकसान होने का कोई प्रमाण नहीं है।
गडकरी ने कहा कि सरकार ने वाहन कंपनियों को निर्देश दिया है कि सर्विसिंग के दौरान पुराने मॉडलों में ऐसे पुर्जों की पहचान कर आवश्यक होने पर उन्हें नि:शुल्क बदला जाए। उनका कहना है कि ई20 ईंधन को व्यापक परीक्षण और विशेषज्ञों की सिफारिशों के बाद ही लागू किया गया है। सरकार और वाहन निर्माता कंपनियां लगातार यह स्पष्ट कर रही हैं कि ई20 का उपयोग सुरक्षित है।

माइलेज पर मामूली असर संभव

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एथेनॉल की ऊर्जा क्षमता अपेक्षाकृत कम होने से ई20 पेट्रोल इस्तेमाल करने वाले वाहनों में माइलेज कुछ हद तक घट सकता है। हालांकि यह कमी सीमित होगी और वाहन की स्थिति, रखरखाव तथा ड्राइविंग शैली जैसे अन्य कारकों पर भी निर्भर करेगी। हाल के दिनों में ई20 पेट्रोल को लेकर कई तरह की आशंकाएं सामने आई हैं। सरकार का कहना है कि एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम का उद्देश्य कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करना, किसानों को लाभ पहुंचाना और प्रदूषण में कमी लाना है। वहीं कुछ विशेषज्ञों ने पुराने वाहनों में सीमित तकनीकी बदलाव की आवश्यकता की बात कही है। सरकार का कहना है कि यदि किसी उपभोक्ता को वास्तविक तकनीकी समस्या आती है तो उसका समाधान निर्माता कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.