Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ब्रिटेन: स्नातक वीजा नियमों में बदलाव पंजाब के विद्यार्थियों पर पड़ेगा बड़ा असर

एजेंसी | लंदन
ब्रिटेन सरकार ने अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों से जुड़े वीजा नियमों में अहम बदलावों की घोषणा की है। नए प्रावधानों के तहत स्नातक वीजा की अवधि कम करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही पढ़ाई के दौरान ब्रिटेन में रह रहे विवाहित विद्यार्थियों के यहां जन्म लेने वाले बच्चों को कानूनी दर्जा देने का प्रावधान भी किया गया है।
इन बदलावों का सबसे अधिक असर भारत, विशेषकर पंजाब से उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन जाने वाले विद्यार्थियों पर पड़ने की संभावना है। नए नियम 3 अगस्त से चरणबद्ध तरीके से लागू किए जाएंगे। इनका उद्देश्य आव्रजन व्यवस्था को पारदर्शी बनाना है। संशोधनों के तहत स्नातक वीजा की अवधि मौजूदा व्यवस्था की तुलना में कम की जाएगी, जिससे पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश के लिए मिलने वाला समय घट सकता है
विद्यार्थियों में बढ़ी चिंता
पंजाब के शिक्षा एवं वीजा विशेषज्ञों का कहना है कि स्नातक वीजा की अवधि कम होने से विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के बाद रोजगार हासिल करने का समय सीमित हो सकता है। वहीं परिवार के साथ रह रहे विद्यार्थियों के लिए बच्चों को कानूनी दर्जा मिलने का निर्णय सकारात्मक माना जा रहा है। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को नए नियमों के अनुसार ही प्रवेश और वीजा की योजना बनाने की सलाह दी है।
आधिकारिक दिशा-निर्देश का इंतजार
आव्रजन सलाहकारों का कहना है कि सभी बदलावों की वास्तविक तस्वीर ब्रिटेन सरकार की विस्तृत अधिसूचना और कार्यान्वयन संबंधी दिशा-निर्देश जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी के आधार पर ही अपने वीजा और शिक्षा संबंधी निर्णय लें तथा किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.