Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: छह दिन तक चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बदलेंगे कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म, संचालन रहेगा प्रभावित

Summer express,मोनिका रावत, चंडीगढ़ | अगर आप 20 से 25 जुलाई के बीच चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले हैं तो स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का प्लेटफॉर्म नंबर जरूर पता कर लें। स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते कई प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बदल दिए गए हैं। ऐसे में पुरानी जानकारी के भरोसे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) की ओर से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसी परियोजना के तहत कॉनकोर्स लेवल पर छत के ऊपर बैलेंस स्ट्रक्चर लगाने के लिए रेलवे प्रशासन दो चरणों में ब्लॉक लेगा। ब्लॉक के दौरान कुछ लाइनों पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा और कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले जाएंगे।

पहले चरण में 20 से 22 जुलाई तक रहेगा ब्लॉक

रेलवे प्रशासन के अनुसार 20, 21 और 22 जुलाई को रोजाना सुबह 10:10 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक चार-चार घंटे के तीन ब्लॉक लिए जाएंगे। इस दौरान लाइन नंबर-4 (प्लेटफॉर्म-3), लाइन नंबर-5 (प्लेटफॉर्म-4), लाइन नंबर-6 (प्लेटफॉर्म-5), लाइन नंबर-7 (नो प्लेटफॉर्म) और लाइन नंबर-8 (प्लेटफॉर्म-6) पर कार्य होगा।

इस अवधि में इन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले रहेंगे

12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म-6 की जगह प्लेटफॉर्म-2
14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म-2 की जगह प्लेटफॉर्म-1
15531 सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म-3 की जगह प्लेटफॉर्म-1
12058 दौलतपुर चौक-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म-2 की जगह प्लेटफॉर्म-3
14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म-2 की जगह प्लेटफॉर्म-3

दूसरे चरण में 23 से 25 जुलाई तक फिर रहेगा ब्लॉक 23, 24 और 25 जुलाई को भी रोजाना सुबह 10:10 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक चार घंटे के तीन ब्लॉक लिए जाएंगे। इस दौरान लाइन नंबर-6 (प्लेटफॉर्म-5), लाइन नंबर-7 और लाइन नंबर-8 (प्लेटफॉर्म-6) पर निर्माण कार्य होगा।

इन दिनों निम्न ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले रहेंगे

12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म-2
14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म-1
12058 दौलतपुर चौक-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म-3
14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म-3
रोजाना हजारों यात्रियों पर पड़ेगा असर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों यात्री दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और बिहार की ओर यात्रा करते हैं। प्लेटफॉर्म बदलने से विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और पहली बार यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सतर्क रहना होगा। रेलवे का कहना है कि यह अस्थायी असुविधा भविष्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय स्टेशन की सुविधा के लिए है।

रेलवे की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का प्लेटफॉर्म नंबर रेलवे पूछताछ केंद्र, स्टेशन पर लगे डिस्प्ले बोर्ड, रेलवे कर्मियों अथवा एनटीईएस के माध्यम से अवश्य जांच लें। साथ ही स्टेशन पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कुछ पहले पहुंचें ताकि अंतिम समय में प्लेटफॉर्म बदलने की स्थिति में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.