Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल जिला अस्पताल में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ गर्भवती का ऑपरेशन, वीडियो वायरल

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल। हरियाणा के पलवल जिला नागरिक अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला का ऑपरेशन मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और बैकअप व्यवस्था भी काम नहीं कर सकी।

जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 10 बजे की है। उस समय ऑपरेशन थिएटर में एक गर्भवती महिला का सिजेरियन ऑपरेशन चल रहा था। इसी दौरान बिजली चली गई। आरोप है कि जनरेटर और बैटरी बैकअप जैसी वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी समय पर चालू नहीं हो सकीं। ऐसे में चिकित्सकों को मजबूरी में मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन पूरा करना पड़ा। हालांकि महिला और नवजात की स्थिति को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई प्रतिकूल जानकारी सामने नहीं आई है।

पलवल जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन दो से तीन हजार मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, जबकि हर महीने लगभग 25 से 30 बड़े ऑपरेशन किए जाते हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वर्ष 2024 में अस्पताल की क्षमता 100 से बढ़ाकर 200 बेड कर दी गई थी। इसके बावजूद अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं, तकनीकी संसाधनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी लगातार बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल की बिजली आपूर्ति हॉटलाइन से जुड़ी होने के बावजूद कई बार बाधित हो जाती है। वहीं, जनरेटर और इन्वर्टर जैसी बैकअप व्यवस्थाएं भी कई अवसरों पर विफल साबित होती रही हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी उठानी पड़ती है।

मामले पर उप सिविल सर्जन डॉ. संजय सिंह ने कहा कि घटना उनके संज्ञान में आई है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन थिएटर में बिजली आपूर्ति बाधित होने और बैकअप सिस्टम के काम नहीं करने के कारणों की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.