Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नालदेहरा में सीएम सुक्खू ने खेला गोल्फ, कोटी गोल्फ कप-2026 के विजेताओं को सीएम सुक्खू ने किया सम्मानित

पर्यटन विकास के लिए 15 हजार करोड़ निवेश की योजना

Summer express/शिमला, संजू-: शिमला जिले के नालदेहरा स्थित ऐतिहासिक गोल्फ कोर्स में आयोजित दो दिवसीय कोटी गोल्फ कप-2026 टूर्नामेंट का समापन हो गया। प्रतियोगिता में 80 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया। इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने गोल्फ खेलकर और गोल्फ कार्ट में घूमकर अपने छात्र जीवन की यादों को भी ताजा किया।

मुख्यमंत्री ने नालदेहरा गोल्फ कोर्स की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए इसे प्रदेश के सबसे मनोरम गोल्फ स्थलों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि इस गोल्फ कोर्स के विकास और इसे बेहतर बनाने में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वहीं, मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने गोल्फ कोर्स को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

पर्यटन क्षेत्र में 15 हजार करोड़ तक निवेश की योजना

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक नीतिगत बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और सरकार अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र के विकास पर 10,000 से 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करने की योजना बना रही है। इसके तहत पर्यटन अधोसंरचना को मजबूत करने और हाई-एंड पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण पर 3,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, प्रदेश में हवाई सेवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (वीजीएफ) के तहत 35 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार से बड़े विमानों का संचालन संभव होगा, जिससे पर्यटकों की आमद बढ़ने और पर्यटन गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों को हेलीपोर्ट सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। साथ ही, शिमला के लिए हवाई सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

ईको-टूरिज्म से बढ़ेगा राजस्व

मुख्यमंत्री ने सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में 60 ईको-टूरिज्म साइट्स को लीज पर दिया गया है, जिससे राज्य को 22 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। सरकार का प्रयास है कि पर्यटन विकास के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए।

गोल्फ कोर्स के विकास के लिए 1.82 करोड़ रुपये

इस अवसर पर मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि नालदेहरा गोल्फ कोर्स को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। गोल्फ कोर्स को पर्यटकों के लिए भी खोला गया है, जिससे यहां आने वाले सैलानियों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने गोल्फ कोर्स के विकास के लिए 1.82 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए हैं।कोटी गोल्फ कप-2026 के समापन समारोह ने खेल और पर्यटन को एक मंच पर लाने के साथ प्रदेश में गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाओं को भी रेखांकित किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानदेय वृद्धि नवंबर से लागू करने पर आंगनवाड़ी कर्मियों में रोष, अप्रैल से एरियर देने की मांग

Summer express/ शिमला-: आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन, संबंधित सीटू, शिमला जिला कमेटी ने प्रदेश सरकार की ओर से मानदेय वृद्धि को 1 नवंबर 2026 से लागू करने के फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है। यूनियन ने मांग की है कि बजट सत्र 2026-27 में घोषित 1,000 रुपये की मानदेय वृद्धि अप्रैल 2026 से लागू...

नालदेहरा में सीएम सुक्खू ने खेला गोल्फ, कोटी गोल्फ कप-2026 के विजेताओं को सीएम सुक्खू ने किया सम्मानित

पर्यटन विकास के लिए 15 हजार करोड़ निवेश की योजना Summer express/शिमला, संजू-: शिमला जिले के नालदेहरा स्थित ऐतिहासिक गोल्फ कोर्स में आयोजित दो दिवसीय कोटी गोल्फ कप-2026 टूर्नामेंट का समापन हो गया। प्रतियोगिता में 80 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत...

स्पेन में बड़ा बस हादसा, 83 लोग घायल; सात की हालत गंभीर

Summer express, मैड्रिड। स्पेन के बार्सिलोना के निकट एक बस अनियंत्रित होकर गहरी ढलान में जा गिरी। इस दुर्घटना में 83 लोग घायल हो गए, जिनमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, हादसा कैटालोनिया क्षेत्र के फोगार्स दे मोंत्क्लूस इलाके में हुआ। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध...

मोगा में घर के बाहर खड़े चार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत

Summer express, मोगा। पंजाब के मोगा शहर के अंगदपुरा मोहल्ले में रविवार देर शाम गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। घर के बाहर खड़े चार युवकों पर बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो में सवार हथियारबंद हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो...

चक्रवात ‘अर्नब’ 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका, 125 किमी तक चलेगी हवा

Summer express, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, यह तूफान तेजी से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके 28 अक्टूबर 2026 को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है। तूफान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.