Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में व्यापार और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ठोस नीति की जरूरत: बजरंग गर्ग

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल | कैथल के सनातन धर्म ट्रस्ट भवन में रविवार को हरियाणा के व्यापारी प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेशभर के विभिन्न ट्रेड संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्य में व्यापार, उद्योग, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और व्यापारिक माहौल को बेहतर बनाने की मांग की।

व्यापारियों को संबोधित करते हुए बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार की गलत आर्थिक और औद्योगिक नीतियों के कारण हरियाणा में व्यापार और उद्योग लगातार कमजोर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ जैसे फुटवियर हब, पानीपत के टेक्सटाइल उद्योग और यमुनानगर के प्लाईवुड उद्योग भी प्रभावित हुए हैं, जिसके चलते अनेक इकाइयां बंद हो चुकी हैं। उनका दावा था कि गांव स्तर पर छोटे और मध्यम उद्योगों का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा बंद होने की कगार पर पहुंच चुका है या बंद हो गया है, जिससे लाखों लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी का सीधा असर समाज पर पड़ रहा है। रोजगार के अवसर कम होने से युवाओं में नशे की प्रवृत्ति और अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। उनका आरोप था कि प्रदेश में व्यापारी और उद्योगपति खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तथा लूट, फिरौती और हत्या जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

बजरंग गर्ग ने सरकार से मांग की कि व्यापारियों, उद्योगपतियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में उद्योगों और व्यापार को प्रोत्साहन देने वाली नीतियां लागू की जाएं तो नए निवेश आएंगे, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे सरकार के राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

सम्मेलन के दौरान संगठनात्मक विस्तार की घोषणा करते हुए बजरंग गर्ग ने प्रमुख समाजसेवी राम कुमार बंसल को कैथल जिला व्यापार मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने बजरंग गर्ग का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान भी किया।

सम्मेलन में व्यापारिक हितों की सुरक्षा, उद्योगों के विकास, रोजगार सृजन और प्रदेश में बेहतर कारोबारी माहौल तैयार करने जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। व्यापारियों ने सरकार से उद्योग और व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए व्यावहारिक एवं प्रभावी नीतियां लागू करने की मांग दोहराई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.