Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

18 जुलाई से हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून, 20-21 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Summer express/शिमला, संजू –:हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़े मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 जुलाई से प्रदेश में मानसून दोबारा रफ्तार पकड़ेगा और इसके साथ ही कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। विभाग ने 20 और 21 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 18 और 19 जुलाई को कई क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि 12 जुलाई के बाद प्रदेश में मानसून की गतिविधियां कमजोर हो गई थीं, जिससे बारिश में कमी आई और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि अब मौसम प्रणाली फिर से सक्रिय हो रही है और 18 जुलाई से बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। यह सिलसिला 23 जुलाई तक जारी रह सकता है।विभाग के अनुसार कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और बिलासपुर जिलों में भारी बारिश का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा सोलन, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। लगातार होने वाली वर्षा के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, मलबा गिरने और फ्लैश फ्लड जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।मौसम विभाग ने लोगों और पर्यटकों के लिए विशेष एडवाइजरी भी जारी की है। 18 से 23 जुलाई के बीच नदी-नालों और अन्य जल स्रोतों से दूरी बनाए रखने, संवेदनशील इलाकों की यात्रा से बचने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है। विभाग ने प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को भी संभावित आपदा की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने को कहा है।बारिश में कमी के कारण पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का असर बढ़ गया है। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 17 जुलाई तक तापमान में बढ़ोतरी बनी रह सकती है, लेकिन 18 जुलाई से बारिश शुरू होने के बाद तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आने की संभावना है।

मानसून के आंकड़ों पर नजर डालें तो 1 जून से 14 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य से करीब 11 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि जुलाई माह में अब तक सामान्य से लगभग 12 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस दौरान किन्नौर, कुल्लू, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है, जबकि हमीरपुर और लाहौल-स्पीति में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है।मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि मानसून की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि मौसम प्रणाली और मजबूत होती है तो 18 और 19 जुलाई के लिए जारी येलो अलर्ट को भी आगे चलकर अपडेट किया जा सकता है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सूरत के कपड़ा बाजार में भीषण आग, 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक

summer express , सूरत। गुजरात के सूरत में देर रात बहुमंजिला श्याम संगिनी कपड़ा बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि छठी मंजिल पर स्थित 12 से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में दुकानों में रखा करोड़ों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर...
Summer Express - Auto Draft

फिरोजपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन समेत चार आरोपी गिरफ्तार

summer express , फिरोजपुर। फिरोजपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.17 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज...

गूगल मैप ने पहुंचाया खतरनाक पहाड़ी रास्ते पर, खाई में गिरने से बची हरियाणा की कार

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे हरियाणा के तीन युवक उस समय बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गए, जब उनकी आई-20 कार गलत रास्ते पर उतरकर सड़क से फिसल गई। कार झाड़ियों में अटक गई और गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल...

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.