Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महाआरती कर रथयात्रा में करुणा व कृपा बरसाने की प्रार्थना

लक्की भट्टी | लुधियाना
भगवान जगन्नाथ जी की 30वीं ऐतिहासिक एवं विशाल रथयात्रा से पूर्व बुधवार को इस्कॉन एवं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव कमेटी की ओर से महाराजा ग्रैंड में भव्य महाआरती एवं मंगल प्रार्थना समारोह का आयोजन किया गया।
इस विशेष आयोजन में महानगर के 151 प्रतिष्ठित एवं सौभाग्यशाली यजमान परिवारों ने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की विधिवत महाआरती कर प्रभु से 16 जुलाई को रथ पर सवार होकर समस्त नगर वासियों पर करुणा, कृपा व आशीर्वाद बरसाने की प्रार्थना की।
{भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से गूंजा महाराजा ग्रैंड: महाआरती के दौरान संपूर्ण वातावरण भगवान जगन्नाथ के जयघोष, भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रभु के श्रीचरणों में सुख, शांति, समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। आयोजन में उपस्थित सभी यजमान परिवारों ने रथयात्रा के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए भी मंगलकामनाएं अर्पित कीं।
{श्री दुर्गा माता मंदिर से शाम 4 बजे प्रारंभ होगी रथयात्रा : संजीव सूद बांका… रथयात्रा महोत्सव कमेटी के चेयरमैन राजेश ढांडा व महासचिव संजीव सूद बांका ने बताया कि 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की 30वीं विशाल एवं ऐतिहासिक रथयात्रा श्री दुर्गा माता मंदिर से शाम 4 बजे प्रारंभ होगी। रथयात्रा क्लब रोड, फव्वारा चौक, रानी झांसी रोड और घुमार मंडी से होते हुए आरती चौक पहुंचेगी, जहां धार्मिक कार्यक्रमों के साथ इसका समापन होगा। कमेटी ने समस्त श्रद्धालुओं से रथयात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ के दिव्य दर्शन का आग्रह किया।
{सिद्धपीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर रानी झांसी रोड पर करेगा रथयात्रा का भव्य स्वागत : अमन जैन… सिद्धपीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर जोशी नगर के प्रधान अमन जैन, चेयरमैन ऋषि जैन, उप प्रधान अनुज मदान, सैक्रेटरी सौरव जैन ने जगन्नाथ सेवकों की ओर से दिए गए निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ जी अति कृपालु और दयालु हैं| जो भी भक्त उनके स्वागत एवं उनके भक्तों की सेवा के लिए मंच लगता है, उसका जीवन खुशियों से भर जाता है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.