Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ग्लाडा की चुप्पी: शिव शक्ति कॉलोनी में अवैध प्लॉट कटे, सड़कें तक बनीं, कार्रवाई कोई नहीं

राहुल शर्मा | लुधियाना
1 जुलाई को हुसैनपुरा (मल्होत्रा पैलेस के पास) स्थित कथित अवैध कॉलोनी को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद भी ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (ग्लाडा) की कार्रवाई केवल आश्वासन तक सीमित दिखाई दे रही है। जिस कॉलोनी पर कार्रवाई का दावा किया गया था, वहां अब अंदरूनी सड़कों का निर्माण खुलेआम जारी है। वहीं, इससे सटी शिव शक्ति कॉलोनी में भी बिना आवश्यक मंजूरियों के प्लॉटों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने ग्लाडा अधिकारियों की कार्यप्रणाली और मिलीभगत पर सवाल उठाए हैं।
{15 दिन बाद भी नहीं दिखी कार्रवाई: 1 जुलाई को श्री आत्म वल्लभ कॉलेज के सामने विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को लेकर मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया था। लेकिन करीब 15 दिन बीत जाने के बावजूद मौके पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके उलट कॉलोनी में विकास कार्य और तेज हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण रुकवाया जाता तो कॉलोनी का स्वरूप इतना आगे नहीं बढ़ता।
{पहले सड़कें तैयार, फिर प्लॉट बेचने की तैयारी: मौके पर फिलहाल भवन निर्माण शुरू नहीं हुआ है, लेकिन कॉलोनी को विकसित दिखाने के लिए तेजी से अंदरूनी सड़कें बनाई जा रही हैं। बिना स्वीकृत ले-आउट प्लान और सरकारी मंजूरी के खेतों में मिट्टी व कंक्रीट डालकर रास्ते तैयार किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़कें तैयार होने के बाद इन प्लॉटों को फैक्ट्री और कमर्शियल उपयोग के नाम पर ऊंची कीमतों में बेचने की तैयारी की जा रही है।
{बुनियादी सुविधाओं का अभाव: कॉलोनी में न सीवरेज नेटवर्क है, न पेयजल की व्यवस्था और न ही अन्य आवश्यक शहरी सुविधाएं। टाउन प्लानिंग के नियमों की अनदेखी कर प्लॉट बेचे जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि भविष्य में यहां उद्योग स्थापित होते हैं तो गंदे पानी और औद्योगिक कचरे के निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं होगी, जिससे आसपास के क्षेत्र में पर्यावरणीय संकट पैदा हो सकता है।
{शिव शक्ति कॉलोनी में भी बिना मंजूरी बिक रहे प्लॉट: हुसैनपुरा से सटी शिव शक्ति कॉलोनी में भी बिना आवश्यक स्वीकृतियों के प्लॉटों की बिक्री जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां भी नियमों की अनदेखी कर कॉलोनी विकसित की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, कॉलोनी को न रेरा की मंजूरी प्राप्त है और न ही ग्लाडा की
आवश्यक स्वीकृतियां। इसके बावजूद खरीदारों को आकर्षित कर प्लॉट बेचे जा रहे हैं।
{सस्ते प्लॉट का लालच, सुविधाएं नदारद: स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में न पेयजल की समुचित व्यवस्था है, न सीवरेज नेटवर्क और न ही सरकारी मानकों के अनुरूप सड़कें विकसित की गई हैं। इसके बावजूद कम कीमत का लालच देकर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
{अधिकारी जाते हैं, अगले दिन फिर शुरू हो जाता है काम: क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि अवैध निर्माण और बिजली के खंभे लगाए जाने की शिकायतें कई बार संबंधित विभागों को दी गईं, लेकिन कार्रवाई केवल औपचारिकता तक सीमित रही। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि अधिकारी मौके पर आते हैं, कुछ देर निरीक्षण करते हैं और लौट जाते हैं। अगले ही दिन निर्माण कार्य पहले की तरह शुरू हो जाता है।
{खरीदारों की जमा-पूंजी पर मंडरा रहा खतरा: सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि कम कीमत के लालच में मध्यमवर्गीय परिवार अपनी जीवनभर की बचत ऐसे प्लॉटों में लगा देते हैं। बाद में यदि प्रशासन कार्रवाई करता है तो सबसे अधिक नुकसान खरीदारों को उठाना पड़ता है, जबकि कॉलोनी विकसित करने वाले पहले ही मुनाफा कमाकर निकल जाते हैं।
{निगम ने दिखाई सख्ती, ग्लाडा की चुप्पी पर सवाल: हाल ही में नगर निगम ने अवैध निर्माण से जुड़े एक मामले में संबंधित अधिकारी को निलंबित कर सख्त कार्रवाई का संदेश दिया था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि हुसैनपुरा और शिव शक्ति कॉलोनी में लगातार शिकायतों के बावजूद ग्लाडा अब तक प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं कर पाया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.