Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

‘सतलुज’ फिल्म पर हाई कोर्ट सख्त, जनहित याचिका वापस लेने की दी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज को ओटीटी प्लेटफार्म से हटाए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका को वापस लेने की अनुमति देते हुए खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट किया कि जब फिल्म के निर्माता या निर्देशक स्वयं इस कार्रवाई को चुनौती देने के लिए आगे नहीं आए हैं, तो किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा जनहित याचिका दायर करने का औचित्य क्या है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा और जस्टिस रोहित कपूर की खंडपीठ के समक्ष पंजाब निवासी शरवन सिंह की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म से हटाए जाने को मनमाना और गैरकानूनी बताते हुए इसे दोबारा उपलब्ध कराने के निर्देश देने की मांग की गई थी।सुनवाई के दौरान पीठ ने सबसे पहले याचिकाकर्ता की लोकस स्टैंडी (याचिका दायर करने की पात्रता) पर सवाल उठाया। अदालत ने पूछा कि याचिकाकर्ता न तो फिल्म का निर्माता है और न ही निर्देशक, फिर वह इस मामले में जनहित याचिका कैसे दायर कर सकता है।इस पर याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया, हम याचिका वापस ले लेंगे और इसे निर्देशक के माध्यम से दायर करेंगे।

इसके बाद अदालत ने याचिका वापस लेने की अनुमति देते हुए उसे खारिज कर दिया।सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता धीरज जैन पेश हुए। उन्होंने याचिका का विरोध करते हुए कहा, इसमें जनहित का मुद्दा क्या है?” उन्होंने यह भी दलील दी कि याचिकाकर्ता का इस मामले में कोई अधिकार नहीं बनता।

उन्होंने अदालत को बताया कि याचिका में केवल इतना कहा गया है कि फिल्म हटाई गई, लेकिन यह नहीं बताया गया कि किस आदेश के तहत हटाई गई और उसका विवरण भी रिकार्ड पर नहीं रखा गया। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म को 5 जुलाई को प्लेटफार्म से हटाया गया था, जबकि 8 जुलाई को सीधे हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी गई। इससे पहले किसी सक्षम प्राधिकारी के समक्ष कोई प्रतिनिधित्व भी नहीं दिया गया।इस पर पीठ ने पूछा, क्या फिल्म के निर्देशक ने किसी प्राधिकरण के समक्ष कोई आवेदन दिया है? इस पर केंद्र सरकार की ओर से जवाब दिया गया कि ऐसा नहीं किया गया।याचिका में कहा गया था कि बिना किसी वैधानिक आदेश, न्यायिक निर्देश या सक्षम प्राधिकारी के आदेश का खुलासा किए फिल्म को हटाना संविधान के अनुच्छेद 19(1)(क) के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा जनता के सूचना प्राप्त करने के अधिकार का उल्लंघन है। साथ ही, उन दर्शकों के अधिकार भी प्रभावित हुए हैं जिन्होंने सदस्यता शुल्क देकर फिल्म देखने का अधिकार प्राप्त किया था।

याचिका में यह भी कहा गया था कि ‘सतलुज’ मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन और वास्तविक घटनाओं पर आधारित बायोपिक है। फिल्म देश की संप्रभुता और अखंडता पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालती और न ही सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने का उद्देश्य रखती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.