Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में पीजी मेडिकल सीटों का ऐतिहासिक विस्तार, 277 से बढ़ाकर 597 करने का प्रस्ताव

Summer express/शिमला-: हिमाचल प्रदेश सरकार ने चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के छह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) मेडिकल सीटों की संख्या 277 से बढ़ाकर 597 करने का प्रस्ताव तैयार किया है। यदि यह प्रस्ताव लागू होता है तो प्रदेश में पहली बार एक ही चरण में पीजी सीटों में इतना बड़ा विस्तार होगा। सरकार का मानना है कि इससे राज्य के मेडिकल छात्रों को प्रदेश में ही विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के अधिक अवसर मिलेंगे और अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता भी बढ़ेगी।

प्रस्ताव के अनुसार सबसे अधिक बढ़ोतरी इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी), शिमला में की जाएगी, जहां पीजी सीटों की संख्या 139 से बढ़ाकर 230 करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में सीटें 99 से बढ़ाकर 156, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मंडी में 24 से बढ़ाकर 79, डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नाहन में 3 से बढ़ाकर 35, पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, चंबा में 4 से बढ़ाकर 32 तथा डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में 8 से बढ़ाकर 65 करने का प्रस्ताव है।सरकार का कहना है कि पीजी सीटों में वृद्धि केवल चिकित्सा शिक्षा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसका सीधा लाभ प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मिलेगा। पीजी डॉक्टर अस्पतालों में मरीजों के उपचार, चिकित्सा अनुसंधान, विशेषज्ञ सेवाओं और मेडिकल छात्रों के प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी संख्या बढ़ने से सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को बेहतर और अधिक विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

इस विस्तार योजना को प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार ने पिछले तीन वर्षों के दौरान विभिन्न राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर विशेषज्ञों के 218 नए पद भी सृजित किए हैं। इनमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में 54, डॉ. वाई.एस. परमार चिकित्सा महाविद्यालय, नाहन में 31, पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय, चंबा में 32, श्री लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सा महाविद्यालय, मंडी में 36, डॉ. राधाकृष्णन चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में 63 तथा अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी, चमियाना में 2 नए पद शामिल हैं।राज्य सरकार का मानना है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों और शिक्षकों की संख्या बढ़ने से मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण व्यवस्था मजबूत होगी, छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा और अस्पतालों में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा भी विस्तृत होगा। साथ ही चिकित्सा संस्थानों में मरीजों की देखभाल की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सीनियर रेजिडेंट किसी भी बड़े अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। वे मरीजों के उपचार के साथ-साथ मेडिकल छात्रों के प्रशिक्षण, शोध कार्य और क्लीनिकल शिक्षा में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सीनियर रेजिडेंट शिक्षकों और छात्रों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए अस्पतालों की सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि पीजी सीटों में प्रस्तावित बढ़ोतरी से प्रदेश में अधिक संख्या में विशेषज्ञ चिकित्सक तैयार होंगे, जिससे लोगों की बढ़ती स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करना आसान होगा। उन्होंने बताया कि सरकार मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक भवन, अत्याधुनिक जांच सुविधाएं, उन्नत प्रयोगशालाएं और बेहतर शिक्षण संसाधन विकसित करने पर लगातार निवेश कर रही है, ताकि गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा को सशक्त बनाना और विशेषज्ञ डॉक्टरों के प्रशिक्षण की क्षमता बढ़ाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार का उद्देश्य ऐसा मजबूत स्वास्थ्य ढांचा तैयार करना है, जिससे प्रदेश के लोगों को विशेषज्ञ उपचार के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इन प्रयासों से हिमाचल प्रदेश चिकित्सा शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.