Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोहाली रेलवे स्टेशन को 11 करोड़ रुपये से मिला नया स्वरूप

गुरशरण सिंह। मोहाली
साहिबजादा अजीत सिंह नगर रेलवे स्टेशन का 11 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्टेशन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कर इसे यात्रियों को समर्पित किया। स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।
स्टेशन का नया भव्य प्रवेश द्वार गुरुद्वारे की वास्तुकला से प्रेरित है। सफेद रंग की आकर्षक इमारत यात्रियों को शांत और आध्यात्मिक अनुभूति कराती है। स्टेशन के अग्रभाग को पारंपरिक सीमेंट और कंक्रीट की जगह ग्लास-रीइन्फोर्स्ड तथा फाइबर-रीइन्फोर्स्ड प्लास्टिक से नया और आधुनिक स्वरूप दिया गया है। रेलवे स्टेशन के आसपास की सड़कों का पुनर्निर्माण करने के साथ पार्क में लैंडस्केपिंग की गई है। यहां 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज, नए प्लेटफॉर्म शेल्टर, आधुनिक प्रतीक्षालय, यात्री-अनुकूल संकेतक, विस्तारित प्लेटफॉर्म, बेहतर पार्किंग एवं सर्कुलेटिंग एरिया तथा दिव्यांगजन-अनुकूल शौचालय तैयार किए गए हैं।
स्टेशन के सिविल, विद्युत और दूरसंचार नेटवर्क को भी अपग्रेड किया गया है। प्रतीक्षालयों में करीब 30 लाख रुपये की लागत से नया फर्नीचर लगाया गया है। प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाकर 600 मीटर कर दी गई है, जिससे एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों के चढ़ने और उतरने में सुविधा होगी।
स्टेशन का नाम साहिबजादा अजीत सिंह के नाम पर होने और यहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के धार्मिक यात्राओं पर जाने को ध्यान में रखते हुए भवन का स्वरूप तैयार किया गया है। नए स्टेशन से मोहाली और ट्राइसिटी के यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित रेल सुविधाएं मिलेंगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानसून की बेरुखी से 12 राज्यों में बारिश का संकट, खेती पर बढ़ी चिंता

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के बावजूद मानसून की स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। खासकर खेती पर निर्भर राज्यों में बारिश की कमी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है। बीते एक सप्ताह में दिल्ली, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश हुई, जिससे...

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.