Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूंह स्कूल मारपीट मामले के बाद हिसार में 2300 निजी स्कूल बसों की होगी जांच

Summer express, हिसार। नूंह के छछेड़ा गांव स्थित एक निजी स्कूल में सात वर्षीय बच्ची के साथ मारपीट के मामले के बाद अब हिसार में निजी स्कूलों की बसों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच की जाएगी। मानवाधिकार आयोग के निर्देशों के बाद जिले के 650 निजी स्कूलों की करीब 2300 बसों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच का अभियान शुरू किया जा रहा है।

बसों की जांच के लिए जिले में छह स्थान निर्धारित किए गए हैं। अभियान के पहले चरण में शनिवार को हिसार शहर के निजी स्कूलों की बसों को पुलिस लाइन हिसार में बुलाया गया है। आरटीए की विशेष टीमें बसों की फिटनेस और निर्धारित सुरक्षा मानकों की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेंगी।

हालांकि, बसों को एक स्थान पर बुलाकर जांच कराने के फैसले को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। हिसार बस स्टैंड से पुलिस लाइन की दूरी करीब 3.7 किलोमीटर है। ऐसे में शहर के सभी निजी स्कूलों की बसों को जांच के लिए पुलिस लाइन तक ले जाना होगा। इससे एक ओर जहां सरकार ईंधन बचाने पर जोर दे रही है, वहीं दूसरी ओर इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में बसों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।

सीसीटीवी कैमरे नहीं मिलने के बाद सामने आया मामला

यह मामला नूंह जिले के छछेड़ा गांव स्थित एक निजी स्कूल से जुड़ा है, जहां एक शिक्षक पर सात वर्षीय बच्ची के साथ मारपीट का आरोप लगा था। घटना की सीसीटीवी फुटेज की तलाश के दौरान स्कूल बस में कैमरे ही नहीं लगे होने की बात सामने आई। इसके बाद मानवाधिकार आयोग ने मामले की सुनवाई करते हुए प्रदेश के सभी निजी स्कूलों की बसों में निर्धारित सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आयोग ने आरटीए विभागों को स्कूल बसों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।

स्कूल बसों के लिए जरूरी सुरक्षा मानक

स्कूल बसों का रंग पीला होना चाहिए और बस के आगे-पीछे स्पष्ट रूप से ‘स्कूल बस’ लिखा होना अनिवार्य है। किराए पर ली गई बसों पर ‘ऑन स्कूल ड्यूटी’ लिखा होना चाहिए। इसके अलावा बस पर स्कूल का नाम और टेलीफोन नंबर भी स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए।

बस की खिड़कियों पर लोहे की ग्रिल, दरवाजों पर मजबूत लॉक, बच्चों के बैग रखने के लिए सीटों के नीचे पर्याप्त जगह, प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स और अग्निशमन यंत्र होना जरूरी है। बसों में स्पीड गवर्नर के साथ-साथ जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे भी अनिवार्य हैं।

बस चालक के पास भारी वाहन चलाने का कम से कम पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए। शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति या रेड लाइट जंप जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन का दोषी चालक स्कूल बस चलाने के लिए नियुक्त नहीं किया जा सकता। इसके अलावा बच्चों की सुरक्षा और बस में चढ़ने-उतरने में सहायता के लिए स्कूल की ओर से एक योग्य अटेंडेंट की नियुक्ति भी अनिवार्य है।

आरटीए हिसार संजय श्योराण ने कहा कि स्कूली बसों की जांच का अभियान शनिवार से शुरू किया जा रहा है। सभी स्कूल प्रबंधन के लिए निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.