Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में सड़क हादसे के बाद बुजुर्ग महिला की धड़कनें थमीं, नर्सिंग छात्रा ने CPR देकर बचाई जान

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में एक नर्सिंग छात्रा ने समय पर सूझबूझ और मेडिकल जानकारी का इस्तेमाल कर सड़क हादसे में घायल 65 वर्षीय महिला की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। हादसे के बाद जब महिला की हालत गंभीर हो गई और उनकी धड़कनें रुकने लगीं, तब छात्रा ने सड़क पर ही CPR देकर उन्हें जीवनदान देने का प्रयास किया।

घटना लाडो धाम क्षेत्र की बताई जा रही है। कुरुक्षेत्र के ईशाकपुर निवासी 65 वर्षीय रोशनी देवी अपने मायके जा रही थीं। बताया जा रहा है कि वह बस से उतरने के बाद सड़क पार कर रही थीं, तभी हरियाणा रोडवेज की एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें कार्डियक अरेस्ट जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा।

भीड़ के बीच नर्सिंग छात्रा ने संभाला मोर्चा

हादसे के समय गांधी नर्सिंग कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनाक्षी अपनी कक्षा खत्म कर घर लौट रही थीं। सड़क पर भीड़ देखकर वह मौके पर पहुंचीं और महिला की गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत मदद के लिए आगे आईं।

मेडिकल प्रशिक्षण प्राप्त सोनाक्षी ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए लोगों को पीछे हटाया और सड़क पर ही महिला को CPR देना शुरू कर दिया। उन्होंने करीब दो मिनट तक लगातार छाती पर दबाव देकर महिला को प्राथमिक जीवनरक्षक सहायता दी। साथ ही, वह मौके पर मौजूद लोगों से एंबुलेंस बुलाने की अपील करती रहीं।

एंबुलेंस का इंतजार किए बिना निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया

जब काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची तो सोनाक्षी ने हार नहीं मानी। उन्होंने एक राहगीर की कार रुकवाई और घायल महिला को उसमें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। अस्पताल पहुंचने तक भी उन्होंने महिला को CPR देना जारी रखा, ताकि उनकी हालत और न बिगड़े।

समय पर CPR मिलने से बची महिला की जान

रोशनी देवी को करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। महिला के भाई सतपाल ने सोनाक्षी का आभार जताते हुए कहा कि परिवार को CPR जैसी जीवनरक्षक तकनीक की जानकारी नहीं थी।

डॉक्टरों के अनुसार, हादसे के बाद महिला को समय पर CPR मिलना बेहद महत्वपूर्ण रहा। यदि मौके पर तुरंत प्राथमिक जीवनरक्षक सहायता नहीं दी जाती, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। मामले में जुंडला चौकी पुलिस को बस चालक के खिलाफ शिकायत दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...

पंजाब में कर्मचारियों को 50% डीए आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी पर सहमति

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते (डीए) में 8 प्रतिशत बढ़ोतरी देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। बढ़ा हुआ डीए दो किश्तों में जारी किया जाएगा। कर्मचारियों...

नादौन में कांग्रेस संगठन को मिला नया संबल, दो पंचायत समिति सदस्यों ने ली पार्टी की सदस्यता

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–:नादौन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को उस समय नया बल मिला, जब मालग वार्ड के पंचायत समिति सदस्य जग राज ठाकुर और भूम्पल वार्ड की पंचायत समिति सदस्य पूजा कुमारी ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। दोनों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की नीतियों और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.