Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जस्सियां में कूड़े के ढेर पर सज रही सब्जी मंडी

लक्की मेहता | लुधियाना
हल्का नॉर्थ के जस्सियां क्षेत्र में कूड़े के बढ़ते ढेर अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुके हैं। हालात यह हैं कि कूड़े के ढेर के बीच ही करीब 40 फड़ी विक्रेता रोज सब्जी मंडी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करने को मजबूर हैं। बदबू और गंदगी के कारण ग्राहक भी मंडी में आने से कतराने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से एक सामाजिक संस्था के बच्चों की ओर से जोन-ए कार्यालय से लेकर नगर निगम कमिश्नर तक लगातार शिकायतें भेजी जा रही हैं। इसके बावजूद कूड़ा नहीं उठाया गया। कूड़े के पहाड़ की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
फड़ी विक्रेता बाल किशन पप्पी, दर्शन साहनी और पिंकी देवी ने बताया कि वे वर्षों से यहां सब्जियां बेच रहे हैं। निगम उनकी फड़ी की 1500 रुपए की पर्ची काटता है। इसके अलावा सफाई कर्मचारी को भी रोजाना 20 रुपए प्रति फड़ी देने पड़ते हैं। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है और उन्हें कूड़े के ढेर के बीच बैठकर कारोबार करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासी अमन गुप्ता, तरसेम सिंह और राजन कुमार ने आरोप लगाया कि जब मौजूदा पार्षद विपक्ष में थे, तब उन्होंने इसी कूड़ा डंप को हटाने के लिए धरना दिया था। अब सत्ता में आने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। यह डंप पास में विकसित हो रही एक कॉलोनी और स्थानीय राजनीतिक खींचतान का नतीजा है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
{चर्चा में राजनीतिक खींचतान…
जस्सियां में कूड़े के डंप को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक खींचतान की भी चर्चा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पास में विकसित हो रही कॉलोनी और स्थानीय नेताओं के बीच चल रहे विवाद के कारण यहां कूड़ा डंप किया जा रहा है। हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नगर निगम और जनप्रतिनिधियों ने भी इस संबंध में कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। फिलहाल लोगों की मांग है कि राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र को जल्द कूड़ा मुक्त किया जाए।

पार्षद पति अशोक कुमार ने कहा कि रात के समय अज्ञात लोग यहां कूड़ा फेंक जाते हैं। इस संबंध में कई बार सेनेटरी इंस्पेक्टर को अवगत कराया गया, लेकिन मशीनें खराब होने का हवाला देकर कार्रवाई टाल दी गई। उन्होंने दावा किया कि सोमवार तक समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

सेनेटरी इंस्पेक्टर तरविंदर कुमार ने बताया कि कॉम्पेक्टर मशीन खराब होने के कारण कूड़ा उठाने में दिक्कत आई है। मशीन ठीक होते ही पूरे डंप को हटाकर क्षेत्र की सफाई कर दी जाएगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.