Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विकास कार्य दलगत राजनीति से ऊपर, प्रोटोकॉल शिष्टाचार और जनहित में विश्वास: मनीष तिवारी

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा है कि वह विकास कार्यों को दलगत राजनीति से ऊपर रखते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता के हित से जुड़ी परियोजनाओं को राजनीतिक मतभेदों के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।
मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
वह पहले भी प्रधानमंत्री के विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं और भविष्य में भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते रहेंगे।
चंडीगढ़ सांसद ने 24 अगस्त 2022 के कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब न्यू चंडीगढ़ में डॉ. होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे थे, तब वह श्री आनंदपुर साहिब से सांसद थे और कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
उन्होंने कहा कि यह अस्पताल आज पूरे क्षेत्र के हजारों कैंसर रोगियों के उपचार में अहम भूमिका निभा रहा है। ऐसी परियोजनाएं सीधे लोगों के जीवन से जुड़ी होती हैं व जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे इनका समर्थन करें।

राजनीित में कटुता लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं: तिवारी
उन्होंने मौजूदा राजनीतिक माहौल पर चिंता जताते हुए कहा कि पिछले करीब 45 वर्षों के अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने राजनीति को लगातार विभाजित और कटु होते देखा है। राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को अब विरोधी के बजाय जानी दुश्मन की तरह देखा जाने लगा है। तिवारी के अनुसार, दिल्ली की राजनीति इस टूटन और बढ़ती कटुता का सबसे बड़ा उदाहरण बन चुकी है। उन्होंने कहा कि राजनीति तेजी से जहरीली और नुकसानदायक होती जा रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए शुभ संकेत नहीं है। अपनी राजनीतिक कार्यशैली पर उन्होंने कहा कि वह कुछ हद तक ‘ओल्ड स्कूल’ परंपराओं में विश्वास रखते हैं। उनके लिए संवैधानिक प्रोटोकॉल, राजनीतिक मर्यादा और बुनियादी शिष्टाचार महत्वपूर्ण हैं। मनीष तिवारी ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता विकास कार्यों को दलगत राजनीति से ऊपर रखना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपने इस सिद्धांत पर आगे भी कायम रहेंगे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.