सुनील शिंगार | लुधियाना
सड़कों पर वाहन चलाते हुए ट्रैफिक नियम तोड़ने में लुधियाना में नंबर वन बनते जा रहे हैं। सन 2025 में जनवरी महीने से लेकर दिसंबर तक लुधियाना ट्रैफिक पुलिस ने कुल 2 लाख 84 हजार वाहनों के चालान किए थे। हैरानी करने वाली बात यह है कि जितने चालान बीते साल के 12 महीना में कटे, लगभग उतने चलन इस साल के 6 महीना में ही कट चुके हैं। यानि सन 2026 के जनवरी महीने से लेकर जून अंत तक लुधियाना में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 2 लाख 53 हजार वाहन चालकों के पुलिस ने चालान काटते हैं। आंकड़ा चाहे चौका देने वाला है लेकिन कहीं ना कहीं लुधियानवीं अपनी जिम्मेदारी समझने से कन्नी कतरा रहे हैं। इस साल के 6 महीना में लुधियाना में लगभग 85 हजार ऐसे वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं जो कि बिना हेलमेट डालें दो पहिया वाहन चला रहे थे। इस साल के मुताबिक बीते साल के 12 महीनों में बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वालों के काटे चालान की गिनती लगभग 45 हजार थी।