Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पूर्व कांग्रेस विधायक राजपाल भूखड़ी का निधन: सुबह की सैर के बाद सीने में दर्द उठा, कांग्रेस में शोक की लहर

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के साढौरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस विधायक राजपाल भूखड़ी का रविवार सुबह अचानक निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे। सुबह की सैर से लौटने के कुछ ही देर बाद उनके सीने में तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

राजपाल भूखड़ी अंबाला जिले के नारायणगढ़ उपमंडल स्थित अपने पैतृक गांव भूखड़ी के निवासी थे। रविवार को वह हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त की यमुनानगर में प्रस्तावित बैठक में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनका अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर बाद पैतृक गांव भूखड़ी में किया जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत्त दो दिवसीय यमुनानगर दौरे पर हैं। उनके कार्यक्रम के तहत जगाधरी की मारवाड़ी धर्मशाला में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक निर्धारित थी। राजपाल भूखड़ी भी इस बैठक में शामिल होने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उनके निधन की दुखद खबर सामने आ गई।

राजपाल भूखड़ी वर्ष 2009 से 2014 तक साढौरा (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रहे। वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 47,263 मत हासिल कर जीत दर्ज की थी। विधायक रहते उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया और सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें दोबारा टिकट दिया, लेकिन वह भाजपा उम्मीदवार बलवंत सिंह से चुनाव हार गए।

कांग्रेस संगठन में राजपाल भूखड़ी की मजबूत पकड़ मानी जाती थी। वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा के करीबी समर्थकों में शामिल थे और लंबे समय तक उनके साथ संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे। उन्होंने समय-समय पर पार्टी के भीतर भी अपने विचार बेबाकी से रखे और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दी।

वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले भी उनका नाम कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल था, हालांकि पार्टी ने अंततः किसी अन्य उम्मीदवार को टिकट दिया। इसके बावजूद वह संगठन में सक्रिय बने रहे। हाल ही में यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम चुनाव में उनकी पत्नी को कांग्रेस ने मेयर पद का उम्मीदवार बनाया था।

राजपाल भूखड़ी के निधन पर कांग्रेस नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन को साढौरा क्षेत्र और हरियाणा कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तरनतारन में पराली जलाने से रोकने पहुंचे अधिकारी पर हमला, 90 किसानों के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पहुंचे एक सरकारी अधिकारी पर हमला करने का मामला सामने आया है। खडूर साहिब ब्लॉक में तैनात क्लस्टर अधिकारी मनिंदर सिंह को गांव कंग में कुछ लोगों ने निशाना बनाया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो...

क्रवात अर्णब से ओडिशा के नौ जिले प्रभावित, एक हजार से अधिक गांवों में बाढ़ का संकट

Summer express,ओडिशा। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्णब ने ओडिशा में भारी तबाही मचाई है। राज्य के गंजाम और गजपति समेत नौ जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण एक हजार से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। कई इलाकों में घरों तक पानी पहुंचने से लोगों को...

एचएयू की लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की ईंटों से हमला कर हत्या

Summer express, हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) परिसर स्थित लेबर कॉलोनी में आपसी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक के सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस...

कैथल में एथनॉल टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद विस्फोट, चालक की मौत

Summer express, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कलायत क्षेत्र के गांव शिमला के पास एथनॉल से भरे टैंकर और धान से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर में विस्फोट हो गया और दोनों वाहनों में भीषण आग...

पलवल में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, दो करोड़ का सामान जलकर राख

Summer express, पलवल। हरियाणा के पलवल शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर होली चिल्ड्रन स्कूल के सामने स्थित एमएस इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम की दूसरी मंजिल पर रखा करोड़ों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। शुरुआती आकलन के मुताबिक, इस हादसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.