Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

1.44 करोड़ की लागत से वार्ड-1 में बनेगा आधुनिक पार्क, विधायक ने किया शिलान्यास

Summer express, फरीदाबाद। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-1 में स्थानीय लोगों को जल्द ही एक आधुनिक पार्क की सौगात मिलेगी। करीब 1.44 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पार्क का शिलान्यास सोमवार को विधायक मूलचंद शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

यह पार्क गांव रनहेड़ा खेड़ा, सेक्टर-25 और राजीव कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए विकसित किया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद यह अटल पार्क के बाद क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा पार्क होगा, जहां लोगों को सुबह-शाम सैर, व्यायाम और मनोरंजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि पार्क का निर्माण कार्य लगभग दो माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने और लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की भी अपील की।

नए पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा ओपन जिम, सेल्फी प्वाइंट, हरियाली से भरपूर वॉकिंग ट्रैक और बैठने की आधुनिक व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि हर आयु वर्ग के लोग इसका लाभ उठा सकें।

वार्ड पार्षद मुकेश डागर ने बताया कि पार्क बनने के बाद वार्ड-1 के साथ-साथ सेक्टर-25 और आसपास की कॉलोनियों के लोग भी इसका उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह पार्क क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा और स्थानीय लोगों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कार्यकारी अभियंता सतपाल, जूनियर इंजीनियर अजय शास्त्री सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.