Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जंतर-मंतर कूच से पहले हरियाणा-पंजाब में पुलिस अलर्ट, कई नेताओं को हिरासत में लेने का दावा

Summer express, सोनीपत। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन और संसद मार्च से पहले हरियाणा और पंजाब से आने वाले प्रदर्शनकारियों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली की ओर बढ़ रहे कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिए जाने का दावा किया गया है। वहीं पंजाब की ओर से आने वाले प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जीटी रोड पर व्यापक बैरिकेडिंग की गई है।

जानकारी के अनुसार पानीपत टोल प्लाजा पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां चार डीएसपी, छह थाना प्रभारियों (SHO), सीआईए टीम और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि प्रदर्शनकारियों की आवाजाही पर नजर रखी जा सके।

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता विमल किशोर ने दावा किया कि वे संसद घेराव में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की होने की भी बात सामने आई है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता एवं हरियाणा के सोनीपत निवासी विजेता दहिया ने भी पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के साथ बल प्रयोग किया गया और कई स्वयंसेवकों के साथ मारपीट की गई।

विजेता दहिया ने यह भी दावा किया कि छात्र आंदोलन का समर्थन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस ने जबरन हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया। उनके अनुसार, इस कार्रवाई के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की गई है। हालांकि, इन आरोपों पर पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सीजेपी का कहना है कि यह आंदोलन नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर चलाया जा रहा है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि इस आंदोलन की शुरुआत मई 2026 में डिजिटल अभियान के रूप में हुई थी, जबकि जून से इसे जमीनी स्तर पर आगे बढ़ाया गया। आंदोलन को समर्थन देने के लिए कई सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी समय-समय पर जंतर-मंतर पहुंच चुके हैं। फिलहाल दिल्ली और आसपास के राज्यों में सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.