Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली कूच से पहले शाहाबाद में किसानों को रोका, हाईवे पर बैरिकेडिंग के बीच जताया विरोध

Summer express/शाहाबाद, गुरदीप सिंह गुजराल- किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान के बीच शाहाबाद क्षेत्र में पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर भारी बैरिकेडिंग कर किसानों को आगे बढ़ने से रोक दिया। किसान अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए दिल्ली जा रहे थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी, हालांकि हालात शांतिपूर्ण रहे।

किसानों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहते थे और प्रदर्शन के बाद वापस लौटने की योजना थी। लेकिन रास्ते में ही उन्हें रोक दिया गया, जिससे किसानों में नाराजगी देखने को मिली।किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह राणा ने कहा कि किसानों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है, जबकि वे केवल अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने के लिए दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं और हरित क्रांति के माध्यम से देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।राणा ने आरोप लगाया कि हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील से किसानों के हित प्रभावित हो सकते हैं। इसी मुद्दे को लेकर किसान शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। उन्होंने कहा कि केवल शाहाबाद ही नहीं, बल्कि अन्य स्थानों पर भी किसानों को हिरासत में लिया गया है और दिल्ली जाने से रोका जा रहा है।

पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग के कारण किसानों का जत्था राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही रुक गया। किसान नेताओं ने प्रशासन से उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसान नेताओं का कहना है कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ब्रिक्स सम्मेलन से दिल्ली के लग्जरी होटल फुल, कमरे का किराया 13 लाख तक पहुंचा

summer express, नई दिल्ली। राजधानी में इस सप्ताहांत होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर दिल्ली के लग्जरी होटलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। दुनियाभर से राष्ट्राध्यक्षों, राजदूतों, अधिकारियों और कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों के पहुंचने के कारण प्रमुख होटलों में कमरों की मांग अचानक बढ़ गई है। इसका असर होटल किरायों पर भी दिखाई दे रहा...

आवारा कुत्तों पर छावनी परिषद की कार्रवाई, दो दिन में 27 कुत्ते रेस्क्यू

Summer express , फिरोजपुर । आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और दो वर्षीय मासूम पर हुए हमले के बाद छावनी परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। परिषद की टीम ने लगातार दूसरे दिन विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर 15 आवारा कुत्तों को रेस्क्यू किया। दो दिनों में अब तक 27 कुत्तों को पकड़ा जा...

भाई की मौत पर भी नहीं रुकी बहन :अस्पताल में शव छोड़कर चली गई ,आश्रम ने किया अंतिम संस्कार

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में इंसानी रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 71 वर्षीय जुगल किशोर की मौत के बाद उनकी छोटी बहन अंतिम संस्कार में शामिल हुए बिना अस्पताल से चली गई। बहन ने आश्रम संचालक से भाई का अंतिम संस्कार करने और अस्थियों का विसर्जन करने का आग्रह किया। इसके...
Summer Express - सिम बंद होने का उठाया फायदा, सात लाख की एफडी तुड़वाने का आरोप—पीड़ित ने पुलिस व साइबर सेल से लगाई गुहार

मैक्स लाइफ पॉलिसी के नाम पर महिला से 1.10 लाख की साइबर ठगी

summer express ,अंबाला शहर। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी के नाम पर गांव मच्छौंडा निवासी महिला से 1 लाख 10 हजार 399 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का पता चलने के बाद महिला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत...

हिसार में 9 स्कूल बसों पर कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी

summer express , हिसार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस ने स्कूल बसों की जांच का अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने उकलाना क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान 18 स्कूल बसों को चेक किया गया, जिनमें से नौ बसों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.