Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारी भूस्खलन से बंद हुआ साच पास मार्ग, पांगी घाटी का संपर्क टूटा

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:चंबा जिले की पांगी घाटी को जोड़ने वाला साच पास मार्ग लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भूस्खलन की चपेट में आ गया है। सतरुंडी और रानीकोट नाले के पास हुए भारी लैंडस्लाइड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई है, जिससे पांगी घाटी की ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मार्ग खुलने तक इस ओर यात्रा करने का प्रयास न करें। साथ ही खराब मौसम और लगातार बारिश को देखते हुए बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें, क्योंकि कई स्थानों पर भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है।

एसडीएम चुराह राजेश कुमार जरियाल ने बताया कि सतरुंडी नाला और रानीकोट के समीप भारी भूस्खलन के कारण साच पास मार्ग अवरुद्ध हो गया है। सड़क बंद होने से पांगी घाटी का संपर्क प्रभावित हुआ है और सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही फिलहाल रोक दी गई है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग की टीमें और जेसीबी मशीनें मौके पर भेज दी गई हैं तथा मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षित होने के बाद ही यातायात बहाल किया जाएगा और इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। एसडीएम ने लोगों से अपील की कि लगातार हो रही बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, क्योंकि कई स्थानों पर भूस्खलन, मलबा आने और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही सफर करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.