Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में  फिर सक्रिय होगा मानसून, चार दिन बारिश का अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में उमस और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार सोमवार से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में कई स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है। इन जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने की भी आशंका है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

विभाग ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह (मेवात), पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश शुरू होने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

पिछले दो से तीन दिनों के दौरान अधिकांश जिलों में बारिश नहीं होने और तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस में काफी बढ़ोतरी हुई थी। दिनभर चिपचिपी गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार शाम से मौसम का मिजाज बदलने लगेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

रविवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान भिवानी के बोपानिया केंद्र में रिकॉर्ड किया गया, जबकि महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से 25 जुलाई तक हरियाणा में 132.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 175.4 मिलीमीटर होती है। यानी प्रदेश में अब तक करीब 24 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। फिलहाल केवल छह जिलों में सामान्य या सामान्य के आसपास बारिश हुई है, जबकि 16 जिलों में वर्षा का आंकड़ा सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले चार दिनों में होने वाली बारिश से वर्षा की कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.