Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने के कारण सिद्धार्थ की जान नहीं बचाई जा सकी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के प्रह्लादपुर निवासी सिद्धार्थ सूरी अपने दोस्त साहिल के साथ स्कूटी पर फरीदाबाद पेन ड्राइव लेने आए थे। देर रात दोनों पेन ड्राइव लेकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-28 क्षेत्र में उनके आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगने से स्कूटी ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में सिद्धार्थ को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके दोस्त साहिल भी बुरी तरह घायल हो गए। साहिल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। साहिल फरीदाबाद के लकड़पुर क्षेत्र का रहने वाला है।

मृतक की मां ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद उनका बेटा काफी देर तक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा रहा, लेकिन समय पर न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई। उनका कहना है कि यदि सिद्धार्थ को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाता, तो संभव है कि उसकी जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

दूसरी ओर, मामले की जांच कर रहे एएसआई लोकेश कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार चालक की पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों द्वारा लगाए गए समय पर मदद नहीं मिलने के आरोपों की भी जांच के दौरान पड़ताल की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.