मुकुल शर्मा | पंचकूला
समर न्यूज
पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में जिला पंचकूला को जाम मुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात वाला जिला बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस जहां लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। कालका क्षेत्र में सूरजपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने सड़क किनारे अवैध रूप से बसें खड़ी कर यातायात बाधित करने वाले 5 प्राइवेट बस चालकों के चालान किए।
जांच के दौरान पाया गया कि बस चालक निर्धारित बस स्टैंड या पार्किंग स्थल की बजाय अवैध स्थानों पर बसें खड़ी कर रहे थे, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।