Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम भगवंत मान व राज्यपाल कटारिया पर हमले की धमकी

अशवनी पाहवा | लुधियाना
समर न्यूज
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में एक बार फिर आतंकी धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार सुबह लुधियाना जिला अदालत, चंडीगढ़ प्रशासन और ई-कोर्ट सिस्टम से जुड़े ई-मेल एकाउंट्स पर एक धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया।
ई-मेल में मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को 15 अगस्त तक बम धमाके में उड़ाने की धमकी दी गई है। साथ ही राज्य के कई संवेदनशील सरकारी संस्थानों और वीवीआईपी कार्यक्रमों को निशाना बनाने की बात लिखी गई है।
जानकारी के अनुसार यह ई-मेल सोमवार सुबह करीब 8:57 बजे एक जी-मेल आईडी से भेजा गया। ई-मेल में खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी (केएनए) और बब्बर खालसा के एक गुट से जुड़ा बताते हुए पंजाब में “हथियारबंद संघर्ष” शुरू करने का दावा किया गया है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वही धमकी भरे मेल के बाद लुधियाना कोर्ट परिसर को भी खाली करवाया गया। जिसके बाद डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते के द्वारा चप्पे-चप्पे की जांच की। पुलिस ने कोर्ट परिसर में आने जाने वालों की भी गहनता से जांच शुरू कर दी है।
धमकी भरे ई-मेल में लुधियाना जिला अदालत, पंजाब विधानसभा और राज्यपाल को निशाना बनाने का उल्लेख किया गया है। कुछ स्थानों के साथ कथित समय का भी जिक्र किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे संदेश की तकनीकी और फोरेंसिक जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि ई-मेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हैं।
ई-मेल में आम आदमी पार्टी सरकार और उसके मंत्रियों को भी सीधे तौर पर निशाना बनाने की बात लिखी गई है। इसके अलावा बेअदबी और संविधान जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया है। सबसे चिंता की बात यह है कि ई-मेल में 15 अगस्त के सरकारी समारोहों और स्कूलों में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों का भी जिक्र किया गया है। साथ ही फिरोजपुर में बड़े धमाके का दावा भी किया गया है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंडीगढ़ ने पंजाब को पांच विकेट से हराया

Summer express, चंडीगढ़ I व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ ट्राइसिटी की ओर से शनिवार को डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10 में आयोजित प्रदर्शनी व्हीलचेयर क्रिकेट मैच में चंडीगढ़ ने पंजाब को पांच विकेट से हरा दिया। पंजाब के राज्यपाल ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस आयोजन के जरिए...

डबुआ के विश्वास स्कूल में चोरी, 4.80 लाख कैश और चार लैपटॉप ले गए चोर

summer express , अनिल मंगला, फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी स्थित विश्वास स्कूल में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर स्कूल परिसर से करीब 4 लाख 80 हजार रुपये की नकदी, चार लैपटॉप और एक मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। चोरी की वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज...

पलवल अनाज मंडी में धान की आवक शुरू, किसानों के लिए पुख्ता इंतजाम

summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल। पलवल अनाज मंडी में 1509 किस्म के धान की आवक शुरू हो गई है। धान की खरीद को लेकर मार्केट कमेटी की ओर से मंडी में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का दावा किया गया है। मार्केट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी ने कहा कि किसानों को फसल बेचने के दौरान किसी...

डलहौजी में सिर में कनस्तर फंसी मादा भालू का रेस्क्यू, वन विभाग ने बचाई जान

summer express , डलहौजी। डलहौजी बस स्टैंड के समीपउस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सिर में प्लास्टिक का कनस्तर फंसी एक मादा भालू दिखाई दी। कनस्तर फंसने के कारण भालू को देखने और खाने-पीने में परेशानी हो रही थी। वह घबराई हुई हालत में इधर-उधर घूम रही थी। भालू को देखने के बाद स्थानीय लोगों...

प्रवासी हिमाचली अपनी संस्कृति और पहचान से जुड़े रहें: जयराम ठाकुर

summer express, नई दिल्ली। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे हिमाचलियों से अपने मूल राज्य, संस्कृति और पहचान से जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी हिमाचली रोजगार, कारोबार और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के साथ-साथ हिमाचल की विशिष्ट पहचान को देशभर में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.