Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डॉ. परमार की 120वीं जयंती पर CM सुक्खू बोले- आत्मनिर्भर हिमाचल के संकल्प के साथ बढ़ रही सरकार, बीजेपी पर भी साधा निशाना

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को हिमाचल विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कई जनप्रतिनिधियों ने डॉ. परमार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. परमार ने जिस मजबूत और आत्मनिर्भर हिमाचल का सपना देखा था, राज्य सरकार उसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, किसानों और बागवानों की आय बढ़ाने तथा गांवों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ डॉ. परमार के पैतृक क्षेत्र के लोगों तक भी प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है। उनका कहना था कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और आत्मनिर्भर हिमाचल के लक्ष्य की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से पूर्व सरकार के कार्यों का उल्लेख न किए जाने संबंधी कथित नाराजगी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी नेताओं और उनके योगदान का सम्मान करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय को लेकर अलग कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है और सरकार ने इस अवसर पर केवल अपनी नीतियों एवं वर्तमान कार्यों की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की नाराजगी जैसी स्थिति नहीं है।कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी की स्थिति कमजोर होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा 28 बीजेपी विधायकों में से 16 विधायक अगली बार विधानसभा पहुंचने में सफल नहीं होंगे। उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति और मिशन 2027 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जनता विकास और जनहित के कार्यों के आधार पर सरकार के साथ खड़ी रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डॉ. परमार की 120वीं जयंती पर CM सुक्खू बोले- आत्मनिर्भर हिमाचल के संकल्प के साथ बढ़ रही सरकार, बीजेपी पर भी साधा निशाना

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को हिमाचल विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कई जनप्रतिनिधियों ने डॉ. परमार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि...

मिशन-2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, 8 अगस्त को हिमाचल आएंगे AICC महासचिव के. सी. वेणुगोपाल

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल अब 8 अगस्त को दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर पहुंचेंगे। पहले...

बीते तीन साल से आपदा के बाद बदहाली के दौर से गुजर रही प्राइमरी व मिडिल पाठशाला तवाराफी 

Summer vमंडी/धर्मवीर-:पिछले कुछ सालों से प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहे हिमाचल के कई विद्यालय आज भी पुनर्वास और रखरखाव के बिना बदहाली के दौर से गुजर रहे हैं। मंडी जिला में प्राइमरी व मिडिल स्कूल तवाराफी भी ऐसे ही विद्यालयों में शामिल है, जो व्यवस्था परिवर्तन के दौर में खुद को हालत को भी बदलता...

कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Summer express, सुंदर कुंडू , नई दिल्ली। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाने वाले भारतीय पदक विजेता खिलाड़ियों का भारत लौटने पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टर्मिनल-3) पर जोरदार स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और अधिकारी मौजूद रहे। हरियाणा...

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा: कमरे का लेंटर गिरने से दंपती की मौत, बेटे ने देखा मंजर तो मच गया कोहराम

Summer express, कुरुक्षेत्र। जिले के लाडवा क्षेत्र के गांव बड़ौंदी में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। खेतों के पास बने एक कमरे का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे कमरे में सो रहे दंपती मलबे के नीचे दब गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.