Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पारिवारिक विवाद के बाद युवक का हाईवे पर हंगामा, ट्रक के आगे कूदकर गंभीर रूप से घायल

Summer express, अंबाला। पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने मंगलवार को अंबाला-दिल्ली हाईवे पर जमकर हंगामा किया और आत्मघाती कदम उठाकर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने पहले हाईवे पर आत्महत्या की धमकी दी और फिर अचानक फ्लाईओवर पर गुजर रहे एक ट्रक के सामने छलांग लगा दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में अस्पताल में भी उसने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल कर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी शक्ति कपूर की शादी करीब आठ वर्ष पहले लक्ष्मी से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। पत्नी लक्ष्मी का आरोप है कि उसका पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था। घरेलू विवाद से परेशान होकर वह दो दिन पहले अपने तीनों बच्चों के साथ अंबाला शहर स्थित मानव चौक के पास अपने मामा के घर आ गई थी।

मंगलवार को शक्ति कपूर भी अंबाला पहुंच गया और पत्नी को अपने साथ ले जाने को लेकर विवाद करने लगा। बताया जा रहा है कि जब लक्ष्मी बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी, तभी काली पलटन पुल के पास युवक ऑटो से उतर गया और हाईवे किनारे हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उसने आत्महत्या की धमकी दी और अचानक दिल्ली की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक के सामने कूद गया।

हादसे में युवक की दोनों टांगों में फ्रैक्चर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसने कथित तौर पर कैंची से खुद पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने समय रहते उसे रोक लिया।

लालकुर्ती चौकी प्रभारी राजिंद्र ने बताया कि पुलिस को पहले सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हाईवे के डिवाइडर पर खड़े होकर हंगामा कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं था। एक समय तो वह ईंट उठाकर पुलिसकर्मियों के पीछे भी दौड़ पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस उसे चौकी लेकर आई थी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार बाद में परिजनों के कहने पर उसे रेलवे स्टेशन भेजा गया, लेकिन कुछ ही देर बाद ट्रक के सामने कूदने की सूचना मिली। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव को कारण माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.