Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोहाली में एक हजार करोड़ की धोखाधड़ी फर्म बनाकर 42 एकड़ जमीन पर कब्जा

समर न्यूज | मोहाली
ट्राइसिटी में जमीन की धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। मोहाली सेक्टर 65 में पार्टनरशिप फर्म बनाकर 42 एकड़ कमर्शियल जमीन हथियाने का खुलासा हुआ है। पंचकूला सेक्टर-6 निवासी शिव अग्रवाल ने अपने पड़ोसी आदर्श गर्ग एवं सेक्टर 21 निवासी परवीन गर्ग और वेद प्रकाश गर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत मोहाली सोहाना थाने में दर्ज कराई है।
जमीन की कीमत ओपन मार्केट में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
शिव अग्रवाल ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने अपनी फर्म डीएस बिल्टेक में वेद प्रकाश गर्ग और परवीन गर्ग को 50 प्रतिशत का हिस्सेदार बनाया। उसके बाद मंडी गोबिंदगढ़ में जोगिंद्र ग्रुप के मालिक आदर्श गर्ग को भी 50 प्रतिशत का हिस्सेदार बनाया। कंपनी की पूरी हिस्सेदारी तीनों के नाम ट्रांसफर कर दी गई लेकिन शिव अग्रवाल को एग्रीमेंट के अनुसार तय रकम नहीं दी गई। फर्म पर धोखाधड़ी से कब्जा कर लिया गया।
जांच में आया सच सामने: मोहली एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने जांच की तो बड़ी धोखाधड़ी सामने आई। पुलिस ने वेद प्रकाश गर्ग, परवीन गर्ग और आदर्श गर्ग के खिलाफ धारा
406, 420, 465, 468, 471 और 120 बी के तहत केस दर्ज कर लिया है। धोखाधड़ी करने वाले तीनो को पुलिस तलाश कर रही है।
पहले विश्वास में लिया: पंचकूला सेक्टर 6 निवासी शिव अग्रवाल ने कहा कि उनके पड़ोस में आदर्श गर्ग रहते हैं जो मंडी गोबिंदगढ़ के बड़े कारोबारी हैं। उन्होंने डीएस बिल्टेक में पार्टनर बनने को कहा। शिव अग्रवाल ने 2019 में मोहाली सेक्टर 65 में 42 एकड़ जमीन खरीदी थी। वह उस जमीन को बेचना चाहते थे। आदर्श गर्ग को 2022 में तथा परवीन गर्ग और वेद प्रकाश गर्ग को 2021 में फर्म का पार्टनर बनाया गया।
चार साल से पैसे नहीं दिए: शिव अग्रवाल के अनुसार उन्होंने कोर्ट में भी जमीन वापस करने के लिए याचिका दायर की है। उन्हें जमीन का एक भी पैसा नहीं मिला। पैसे मांगने पर उन्हें धमकाया जाता रहा। मजबूर होकर उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज करनी पड़ी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला में बीजेपी मोर्चों का प्रदर्शन, पानी से रोजगार तक कांग्रेस सरकार पर उठाए सवाल

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारतीय जनता पार्टी के युवा, किसान और महिला मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेताओं ने शहर में पेयजल, सड़क, ट्रैफिक, पार्किंग, सफाई, तहबाजारी और रोजगार समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि राजधानी शिमला में...

उद्योगो को सुचारू रुप से संचालित करने के लिए जीएसटी रिफंड की प्रकिया तेज करे विभाग : जतिन्द्र मितल/हरसिमरत लक्की

summer express ,लुधियाना,(दलजीत विक्की) | यूनाइटेड साइकिल पाट्र्स एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (यूसीपीएमए) के प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन जतिन्द्र मित्तल और अध्यक्ष हरसिमरत सिंह लक्की के नेतृत्व में लुधियाना डिवीजन की डिप्टी कमिश्नर आफ स्टेट टैक्स (जीएसटी ) रणधीर कौर से मुलाकात कर जीएसटी रिफंड सहित अन्य सम्स्याओ संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। एसोसिएशन के चेयरमैन...

राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी में जीता कांस्य, ओलंपिक पर नजर

summer express ,राकेश कुमार शर्मा, करनाल। शामगढ़ गांव की 22 वर्षीय बेटी राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और करनाल का नाम रोशन किया है। युवा स्कीट निशानेबाज की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब राइजा का लक्ष्य...

नारनौल में स्कूल बस अनियंत्रित होकर स्कूटी और साइकिल से टकराई, तीन घायल

summer express, नारनौल। महेंद्रगढ़ रोड पर गुरुवार सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही निजी स्कूल बस नूनी गांव के मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गई। सीबीएम अस्पताल के नजदीक स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बस ने पहले स्कूटी और फिर साइकिल सवार को...

मोरनी में बिजली संकट पर भड़के ग्रामीण, पलासरा-रायपुररानी मार्ग पर लगाया जाम

summer express , पंचकूला। मोरनी हिल्स क्षेत्र में बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर उतर आया। कम वोल्टेज और नए ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पलासरा-रायपुररानी मार्ग पर जाम लगा दिया और बिजली निगम के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के तीन गांव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.