Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी के पीथनवास गांव में 22 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला, जांच जारी

Summer express, रेवाड़ी। जिले के पीथनवास गांव में 22 वर्षीय युवक अपने घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

मृतक की पहचान गोपाल पुत्र मामन निवासी पीथनवास के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गोपालरात परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। गुरुवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के सदस्य जब उसे देखने के लिए कमरे में पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिला।

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कसोला थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

परिजनों ने बताया कि गोपाल की शादी वर्ष 2023 में हुई थी और हाल ही में उसका गौना हुआ था। वह मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के उद्देश्य से नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परिवार का कहना है कि हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में अपेक्षा से कम अंक आने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला ₹560 करोड़ बैंक घोटाला: IAS पंकज अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज, CBI ने बताई बड़ी भूमिक

Summer express, मोनिका रावत ,पंचकूला | हरियाणा के बहुचर्चित ₹560 करोड़ के बैंक घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को फिलहाल राहत नहीं मिली है। पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। सुनवाई के दौरान पंकज अग्रवाल की ओर से अदालत में दलील दी गई कि उन्होंने...

रेवाड़ी के पीथनवास गांव में 22 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला, जांच जारी

Summer express, रेवाड़ी। जिले के पीथनवास गांव में 22 वर्षीय युवक अपने घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले...

रेवाड़ी में बारिश का कहर: मकान की छत और दीवार ढही, महिला गंभीर घायल

Summer express, रेवाड़ी । जिले के गांव कोहारड़ में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश के कारण एक मकान का हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे घर के अंदर मौजूद महिला मलबे में दब गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए...

चंडीगढ़ के हजारों परिवारों को फिलहाल नहीं मिलेगी बड़ी राहत, लाल डोरा विस्तार और फ्रीहोल्ड का फैसला अभी बाकी

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। शहर में प्रॉपर्टी से जुड़े अहम मुद्दों पर लंबे समय से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हजारों लोगों को अभी और इंतजार करना होगा। लोकसभा में सांसद मनीष तिवारी द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में चंडीगढ़ प्रशासन ने केंद्र सरकार को बताया है कि नगर निगम क्षेत्र के 22...

पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने उठाए पीर निगाह मंदिर और सरकारी दुकानों के मुद्दे, विजिलेंस जांच की मांग

Summer express/ऊना,राकेश-: कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने प्रेस वार्ता के दौरान अपने राजनीतिक विरोधियों पर तीखा हमला बोलते हुए पीर निगाह मंदिर और सरकारी दुकानों से जुड़े मामलों की विजिलेंस जांच कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि उनके नाम से जो गाड़ी पीर निगाह मंदिर की बताई जा रही है, वह पूरी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.