Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में जलभराव और जाम

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार सुबह हुई तेज बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया, लेकिन इसके साथ ही लोगों की परेशानी भी बढ़ गई। लगातार हो रही बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे सुबह के समय कार्यालय और अन्य कार्यों के लिए निकलने वाले लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। इससे एक दिन पहले बुधवार शाम को भी राजधानी के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई थी, जिसके चलते सड़क यातायात पहले से ही प्रभावित था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए पहले ही बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था। विभाग ने गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा आगामी 10 अगस्त तक राजधानी में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा भी हो सकती है।

बारिश का सबसे अधिक असर राजधानी की यातायात व्यवस्था पर देखने को मिला। महरौली-बदरपुर रोड, आईटीओ, मथुरा रोड, लोधी रोड, रोहतक रोड, शंकर रोड-कीर्ति नगर मार्ग, दिल्ली-जयपुर हाईवे, मधुबन चौक, पीरागढ़ी और शाहीन बाग सहित कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लगा रहा। पूर्वी दिल्ली के जीटी रोड, लोनी रोड, झिलमिल, जीटीबी एन्क्लेव और दिलशाद गार्डन क्षेत्रों में भी जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही।

मध्य और दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों से भी जलभराव की शिकायतें सामने आईं। बुधवार की बारिश के बाद सफदरजंग अस्पताल की गैलरी में पानी भर गया, जबकि सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच शहर में कम से कम तीन स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं दर्ज की गईं।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग मौसम केंद्र में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 15.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। लोधी रोड क्षेत्र में सबसे अधिक 38.7 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि पालम में 1.4 मिमी और अयानगर में 0.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

बारिश के बावजूद दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार बुधवार शाम 4 बजे राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 69 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। अगस्त महीने में यह छठा अवसर है जब दिल्ली की हवा संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एनएच-19 पर स्टंटबाजी और रील्स बनाना पड़ा भारी, 35 हजार का चालान, दो कारें जब्त

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्टंटबाजी, हुड़दंग और सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाने के नाम पर यातायात नियमों का उल्लंघन करना दो वाहनों में सवार युवकों को भारी पड़ गया। बघौला फ्लाईओवर के पास चलती कारों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और सड़क पर हुड़दंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर...

मीटर रीडरों ने अनिल विज से लगाई गुहार, ठेकेदारी खत्म कर जॉब सिक्योरिटी की मांग

Summer express,  अंकुर कपूर,अंबाला। हरियाणा के बिजली निगमों में कार्यरत मीटर रीडरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। प्रदेशभर से पहुंचे दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के सैकड़ों मीटर रीडरों ने अपनी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं और ठेकेदारी प्रथा...

तोपखाना बाजार में चला स्वच्छता अभियान, लोगों ने लिया साफ-सफाई का संकल्प

summer express ,अंकुर कपूर,अंबाला कैंट। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के दिशा-निर्देशों के तहत कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला की ओर से तोपखाना बाजार में “सेवा स्वच्छता संकल्प” अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ क्षेत्र में जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा। अभियान में कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य...

हिमाचल बार काउंसिल की कमान आईएन मेहता के हाथ, अधिवक्ताओं की सुविधाओं को लेकर सरकार से होगी पैरवी

Summer express/शिमला,संजू-: करीब 133 दिनों के इंतजार के बाद हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल को नया नेतृत्व मिल गया है। बुधवार को हुए चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता आईएन मेहता को बार काउंसिल का चेयरमैन चुना गया। वहीं शिवानी शर्मा ने वाइस चेयरमैन का पद संभाला, जबकि विक्रांत चंदेल को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) में हिमाचल...

जेएनवी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 15 अक्तूबर

सोलन-: पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, कुनिहार में शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली निःशुल्क चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब पात्र विद्यार्थी 15 अक्तूबर, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.