Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: अगले चार दिन बारिश के आसार कम, बढ़ेगी उमस और गर्मी

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ती नजर आ रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में गुरुवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और आगामी चार दिनों तक अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। केवल हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों और कुछ पूर्वी क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश का दायरा सिमटने से प्रदेश में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। साथ ही वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार को भी पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, हालांकि तापमान अभी सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है।

गुरुवार को प्रदेश के लिए कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और पठानकोट में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला और संगरूर में छिटपुट स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। मालवा क्षेत्र के फाजिल्का, फिरोजपुर, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा और मानसा में केवल कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से मानसून की सक्रियता और कमजोर हो जाएगी। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना बेहद सीमित रहेगी, जबकि पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी पंजाब के जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रह सकता है। शनिवार और रविवार को भी यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। केवल गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जैसे जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

बुधवार को प्रदेश का सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा फाजिल्का में 37.1, फिरोजपुर में 36.3, चंडीगढ़ में 35.2 और पटियाला में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल किसी बड़े वर्षा तंत्र के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं, जिसके चलते आने वाले दिनों में दिन का तापमान बढ़ सकता है और उमस लोगों की परेशानी बढ़ाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एनएच-19 पर स्टंटबाजी और रील्स बनाना पड़ा भारी, 35 हजार का चालान, दो कारें जब्त

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्टंटबाजी, हुड़दंग और सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाने के नाम पर यातायात नियमों का उल्लंघन करना दो वाहनों में सवार युवकों को भारी पड़ गया। बघौला फ्लाईओवर के पास चलती कारों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और सड़क पर हुड़दंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर...

मीटर रीडरों ने अनिल विज से लगाई गुहार, ठेकेदारी खत्म कर जॉब सिक्योरिटी की मांग

Summer express,  अंकुर कपूर,अंबाला। हरियाणा के बिजली निगमों में कार्यरत मीटर रीडरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। प्रदेशभर से पहुंचे दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के सैकड़ों मीटर रीडरों ने अपनी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं और ठेकेदारी प्रथा...

तोपखाना बाजार में चला स्वच्छता अभियान, लोगों ने लिया साफ-सफाई का संकल्प

summer express ,अंकुर कपूर,अंबाला कैंट। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के दिशा-निर्देशों के तहत कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला की ओर से तोपखाना बाजार में “सेवा स्वच्छता संकल्प” अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ क्षेत्र में जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा। अभियान में कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य...

हिमाचल बार काउंसिल की कमान आईएन मेहता के हाथ, अधिवक्ताओं की सुविधाओं को लेकर सरकार से होगी पैरवी

Summer express/शिमला,संजू-: करीब 133 दिनों के इंतजार के बाद हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल को नया नेतृत्व मिल गया है। बुधवार को हुए चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता आईएन मेहता को बार काउंसिल का चेयरमैन चुना गया। वहीं शिवानी शर्मा ने वाइस चेयरमैन का पद संभाला, जबकि विक्रांत चंदेल को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) में हिमाचल...

जेएनवी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 15 अक्तूबर

सोलन-: पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, कुनिहार में शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली निःशुल्क चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब पात्र विद्यार्थी 15 अक्तूबर, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.