Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वतंत्रता दिवस से पहले पानीपत रेलवे जंक्शन पर सघन सुरक्षा जांच

Summer express, पानीपत। आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पानीपत रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया गया है। शुक्रवार को जीआरपी, आरपीएफ, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। करीब 45 मिनट तक चले इस विशेष अभियान के दौरान स्टेशन के सभी संवेदनशील क्षेत्रों की गहन जांच की गई।

सुरक्षा एजेंसियों ने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, प्रवेश और निकास द्वार सहित स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया। अभियान के दौरान 100 से अधिक यात्रियों के बैग और सामान की जांच की गई। वहीं प्रतीक्षालय में मौजूद यात्रियों के सामान को भी सुरक्षा मानकों के तहत चेक किया गया।

डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने स्टेशन परिसर के हर महत्वपूर्ण स्थान की जांच कर यह सुनिश्चित किया कि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु या सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली सामग्री मौजूद न हो। सुरक्षा एजेंसियों ने स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी।

जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या गतिविधि सामने नहीं आई, जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। अभियान पूरा होने के बाद यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए।

जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए रेलवे जंक्शन को विशेष सुरक्षा निगरानी में रखा गया है। इसी क्रम में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

उन्होंने यात्रियों से अपील की कि रेलवे स्टेशन पर किसी भी लावारिस वस्तु को हाथ न लगाएं और यदि कोई संदिग्ध सामान या व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत जीआरपी, आरपीएफ या रेलवे अधिकारियों को दें। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच और निगरानी अभियान लगातार जारी रहेंगे।

रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और राष्ट्रीय पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को पूरी तरह समाप्त करना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल सेक्टर-18 में बनेगा कम्युनिटी हॉल, HSVP ने भेजा प्रस्ताव

 Summer express , बलिंदर कुमार, कैथल। शहरवासियों को जल्द ही सेक्टर-18 में कम्युनिटी हॉल की सुविधा मिल सकती है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने कम्युनिटी हॉल के निर्माण की रूपरेखा तैयार कर प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेज दिया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कम्युनिटी हॉल बनने...

होटल में पार्टी के दौरान शिक्षक की संदिग्ध मौत, पांच दोस्तों पर केस दर्ज

summer express,फतेहाबाद। सिरसा रोड स्थित एक निजी होटल में दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान गांव काताखेड़ी के प्राथमिक स्कूल में तैनात जेबीटी शिक्षक प्रहलाद सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने पार्टी के दौरान दोस्तों के साथ विवाद और मारपीट में चोट लगने का आरोप लगाया है। शिकायत के...

करनाल शुगर मिल ने रचा इतिहास, तकनीकी दक्षता और गन्ना विकास में देश में अव्वल

summer express ,राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल कोऑपरेटिव शुगर मिल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तकनीकी दक्षता और गन्ना विकास के क्षेत्र में एक बार फिर उपलब्धि दर्ज की है। हरियाणा की सहकारी चीनी मिलों के इतिहास में पहली बार करनाल शुगर मिल को तकनीकी दक्षता के लिए लगातार चौथी बार देश में प्रथम पुरस्कार मिला...

नशे के खिलाफ चंडीगढ़ में हेल्पलाइन शुरू, पहचान रहेगी गोपनीयप्रशासन ने जारी किए तीन नंबर

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस ने बुधवार को एंटी-ड्रग हेल्पलाइन शुरू की। यूटी सचिवालय सेक्टर-9 में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने हेल्पलाइन नंबरों का शुभारंभ किया। इस मौके पर गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़, डीजीपी सागर...

दो लाख रुपये रिश्वत लेते परिवहन विभाग का सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की उपकेन्द्र भिवानी टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरियाणा परिवहन विभाग, चंडीगढ़ में तैनात सहायक किशोरी कुमार को दो लाख रुपये की नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध अभियोग संख्या...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.