Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महिला उत्पीड़न के खिलाफ उठाएं आवाज, 181 हेल्पलाइन से मिलेगी मदद

राहुल चावला, धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में महिलाओं को घरेलू हिंसा और विभिन्न प्रकार के उत्पीड़न से बचाने के लिए वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। महिला एवं बाल विकास अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि संकट की स्थिति में महिलाओं को तत्काल सहायता देने के लिए महिला हेल्पलाइन 181 का डेस्क वन स्टॉप सेंटर में स्थायी रूप से संचालित किया जा रहा है।

अशोक शर्मा के अनुसार महिला हेल्पलाइन 181 पर चौबीसों घंटे शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। शिकायत मिलने के बाद मामले की गंभीरता और जरूरत के आधार पर पुलिस सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, कानूनी परामर्श तथा काउंसलिंग उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि हाल के समय में घरेलू हिंसा के अलावा साइबर फ्रॉड, स्टॉकिंग और महिलाओं से जुड़े अन्य उत्पीड़न के मामले भी सामने आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि पारिवारिक विवादों को सुलझाने के लिए केवल महिला ही नहीं, बल्कि पति और परिवार के अन्य सदस्यों की भी काउंसलिंग की जाती है, ताकि विवाद का समाधान आपसी समझ के आधार पर किया जा सके।महिलाओं तक हेल्पलाइन की जानकारी पहुंचाने के लिए जिले के सभी 15 विकास खंडों में सीडीपीओ कार्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।अशोक शर्मा ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी तरह के उत्पीड़न या हिंसा को सहन कर चुप न रहें। जरूरत पड़ने पर तुरंत 181 महिला हेल्पलाइन पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सफाई कर्मचारियों के लिए टर्म इंश्योरेंस लागू करेगा निगम

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने की समीक्षा बैठक, वेतन और पीएफ से जुड़ी अधिकांश शिकायतों के निपटारे का दावालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजसफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण को लेकर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (एनसीएसके) ने सख्ती दिखाई है। बुधवार को सराभा नगर स्थित नगर निगम के जोन-डी कार्यालय में...

चार दिन से पानी को तरस रहे वार्ड-86 के लोग, धरने पर गरजे पार्षद

‘अफसरों की नींद टूटी तो एक दिन में समाधान का वादा’लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज वार्ड-86 के जसवंत नगर और आसपास के इलाकों में पिछले 3-4 दिनों से पीने का पानी नहीं मिलने से गुस्साए लोगों ने बुधवार को नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वार्ड पार्षद मंजीत सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में लोगों ने...

सीता राम के जयघोषों के बीच भक्तों ने स्पेशल शो में देखी हनुमान अंश फिल्म

श्री माता वैष्णो देवी मंदिर प्रबंधक कमेटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की पहलदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज वेव सिनेमा के खचाखच भरे हाल में भक्तों ने सीता राम के जयघोषों के बीच मंगलवार को धार्मिक मूवी हनुमान अंश देखी। भक्तों के लिए हनुमान अंश मूवी के स्पेशल फ्री शो का आयोजन श्री माता वैष्णो देवी मंदिर...

‘साडा चलदा है धक्का… अस्सी तां करदे आं!’

घुमार मंडी में 5 फुट सड़क तक शीशे का कब्जा, निगम की आंखों पर पट्टी? लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज छोटी रेहड़ी दिखी तो निगम का दस्ता दौड़ पड़ता है, लेकिन घुमार मंडी में दुकान के बाहर सड़क तक 4-5 फुट बढ़ा शीशे का केबिन नजर नहीं आ रहा! शहर के सबसे व्यस्त और पॉश...

होटल, गन हाउस से लेकर सट्टा प्वाइंट तक पुलिस की दबिश, 15 दिन में आठ केस और सात गिरफ्तार

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाईअशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूजत्योहारी सीजन से पहले कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना ने शहर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर अपना अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की ओर से चलाए गए 15 दिवसीय विशेष अभियान में एक साथ कई स्तरों पर कार्रवाई की गई।जहां एक तरफ होटल,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.