Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पाइपलाइन डालकर सड़क बनाना भूली जीरकपुर नगर परिषद

गुरमीत सिंह | जीरकपुर
समर न्यूज

नगर परिषद की कथित लापरवाही और धीमी कार्यशैली के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामला नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अड्डा झुग्गियां से पीआर-7 रोड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का है, जहां पाइपलाइन डालने के बाद सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने से बड़ा गड्ढा बन गया है।
जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ माह पहले नगर परिषद द्वारा इस मार्ग पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया गया था। पाइपलाइन डालने के बाद खोदी गई सड़क में मिट्टी भर दी गई, लेकिन उसके बाद सड़क को दोबारा पक्का नहीं बनाया गया। हाल ही में हुई बारिश के कारण मिट्टी धंस गई, जिससे सड़क के बीचों-बीच गहरा और खतरनाक गड्ढा बन गया है।
यह मार्ग काफी व्यस्त है और यहां दिन-रात वाहनों तथा राहगीरों की आवाजाही रहती है। सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। सड़क के आसपास दो-तीन रिहायशी सोसायटियां भी हैं, जिसके चलते सैकड़ों परिवारों और स्कूली बच्चों को रोजाना इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।
स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए मांग की है कि सड़क की तुरंत मरम्मत कर इसे जल्द से जल्द दोबारा पक्का बनाया जाए। उनका कहना है कि रात के समय गड्ढा दिखाई न देने के कारण दोपहिया वाहन चालक आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं।
इस संबंध में नगर परिषद के जेई सवनीत सिंह ने बताया कि पाइपलाइन बिछाए अभी लगभग डेढ़ माह ही हुआ है। बारिश के कारण मिट्टी धंस गई है। उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और बारिश का मौसम समाप्त होते ही सड़क का पुनर्निर्माण कर उसे बेहतर तरीके से तैयार किया जाएगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिंतपूर्णी मंदिर के पास घायल बैल को नहीं मिली समय पर मदद, ग्रामीणों ने उठाए मंदिर प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: चिंतपूर्णी मंदिर के समीप एक बैल के गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने मानवीय पहल करते हुए उसकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। ग्रामीणों के अनुसार, घायल बैल काफी देर तक सड़क किनारे तड़पता रहा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे प्राथमिक उपचार दिया...

बाल विज्ञान सम्मेलन में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, सुनील शर्मा ने किया शुभारंभ

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल, हमीरपुर के परिसर में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।...

अनिल विज का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले कांग्रेस का जहाज डूब रहा है

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार के पास दिए जलाने के लिए पैसा है, लेकिन छात्रों के लिए...

सेब की MIS खरीद दर ₹12 से बढ़ाकर ₹20 करने की मांग, राठौर बोले——बढ़ती लागत से बागवानी घाटे का सौदा

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में सेब की एमआईएस खरीद दर बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। ठियोग से कांग्रेस विधायक और AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार से एमआईएस के तहत सेब की खरीद दर 12 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति किलो करने की मांग की है। राठौर ने कहा कि बढ़ती...

बेटे के जन्मदिन पर पिता की मौत, तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। अंबाला छावनी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटे के जन्मदिन के दिन ही उसके पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा टांगरी पुल पार लाइटों के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.