Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में बीते रोज से जारी बारिश के बीच, मंडी जिला में ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: हिमाचल में जारी ओरेंज अलर्ट के बीच बीते रोज से सूबे में बारिश का क्रम रुक रुक कर जारी है। जिसके बाद मंडी जिला में ब्यास नदी के जलस्तर में भी इजाफा हो गया है और पंडोह में बने बांध से बीबीएमबी प्रबंधन द्वारा ब्यास नदी में 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। डैम में मौजदा समय में 50 हजार क्यूसेक के करीब पानी की आमद दर्ज की गई है।

 इस मानसून सीजन में अब तक डेम से छोड़े गए पानी की यह सबसे अधिक मात्रा है। बांध के तीन गेटों के माध्यम से बीबीएमबी द्वारा यह पानी छोड़ा जा रहा है। ब्यास में पानी छोड़ने से पहले बीबीएमबी की ओर से अर्ली वार्निंग सिस्टम के माध्यम से सायरन बजाकर लोगों को सतर्क भी किया गया।  बीबीएमबी अधिशाषी अभियंता चन्द्रमणी शर्मा ने बताया डेम के जलस्तर और मौसम की स्थिति पर विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। आवश्यकता पड़ने पर बांध से और पानी भी छोड़ा जा सकता है। उन्होंने साफ किया कि डैम के बढ़े जलस्तर के बाद किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन उन्होंने जनता व मवेशी चराने वाले लोगों को ब्यास नदी की आरे रूख न करने की हिदायत दी है।


जिला में 56 सड़के अभी भी बंद, 182 विद्युत ट्रांस्फॉर्मर प्रभावित:

बता दें कि इस बारिश से जिला में जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। बीते रोज से जारी बारिश के बाद जहां 56 ग्रामीण सड़कें अभी भी बंद पड़ी हैं, वहीं 182 विद्युत ट्रांस्फॉर्मर भी प्रभावित हुए हैं। वहीं शुक्रवार को जिला में चंडीगढ़-मनाली और मडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर हलकी फुलकी लैंडस्लाइड़ की घटनाएं भी देखने को मिली। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में बीते रोज से जारी बारिश के बीच, मंडी जिला में ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: हिमाचल में जारी ओरेंज अलर्ट के बीच बीते रोज से सूबे में बारिश का क्रम रुक रुक कर जारी है। जिसके बाद मंडी जिला में ब्यास नदी के जलस्तर में भी इजाफा हो गया है और पंडोह में बने बांध से बीबीएमबी प्रबंधन द्वारा ब्यास नदी में 40 हजार क्यूसेक पानी...

दिल्ली-NCR में बारिश का रेड अलर्ट, 70 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Summer express, नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई है। सुबह से शुरू हुआ बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा। लगातार बारिश के कारण राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई और कुछ स्थानों पर तीन से चार फीट तक पानी...

लुधियाना में बढ़ती स्नैचिंग और लूट की वारदातों से पुलिस पर उठे सवाल, लोग खुद पकड़ रहे आरोपी

Summer express, लुधियाना । महानगर में स्नैचिंग, लूट और छिनतई की लगातार सामने आ रही घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर में आए दिन लोगों को बदमाशों का निशाना बनना पड़ रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से अपराध पर नियंत्रण के दावे किए जाते हैं, लेकिन लगातार सामने...

टोहाना में 50 हजार की रिश्वत लेते बिचौलिया गिरफ्तार, थाना प्रभारी से भी पूछताछ  

Summer express, टोहाना। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की करनाल टीम ने  टोहाना शहर थाना के बाहर कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक बिचौलिए को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान उकलाना क्षेत्र के गांव कलर भैणी निवासी क्रितपाल के रूप में हुई है। कार्रवाई शिकायतकर्ता की सूचना के आधार पर...

कुरुक्षेत्र में शादी के 8 महीने बाद SDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव

Summer express, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शादी के महज आठ महीने बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.