Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवती की थाने में मौत, परिवार ने लगाया झूठा फंसाने का आरोप

Summer express, तरन तारन। जिले के भिखीविंड थाना परिसर में हत्या के मामले में गिरफ्तार एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती की पहचान गांव पहुविंड निवासी राजबीर कौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह थाना परिसर के शौचालय में मृत अवस्था में मिली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार गांव कलासिया कलां में करीब तीन दिन पहले पड़ोसी बलविंदर सिंह की पत्थर से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। इस संबंध में पुलिस ने रूप सिंह, उसके तीन बेटों और बेटी राजबीर कौर के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने राजबीर कौर को गिरफ्तार कर भिखीविंड थाने की हवालात में रखा था।

पुलिस के मुताबिक, हवालात से जुड़े शौचालय में राजबीर कौर मृत मिली। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

राजबीर कौर के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मृतका के भाई साजन सिंह, रेशम सिंह, लखविंदर सिंह और मां राज कौर का आरोप है कि बलविंदर सिंह की हत्या के मामले में राजबीर कौर को गलत तरीके से फंसाया गया था। परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और न्याय दिलाने की मांग की है।

परिजनों के अनुसार राजबीर कौर की शादी गांव पहुविंड निवासी गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। उसकी करीब डेढ़ साल की एक बेटी भी है। युवती की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि राजबीर कौर का शव थाना परिसर के शौचालय में मिला है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला में 34 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग को देख तस्कर फरार

Summer express , पंचकूला | जिले के पिंजौर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव खोलमोला के पास आर-71 सी-9 जंगल में वन विभाग की टीम को देखकर कथित लकड़ी तस्करों का गिरोह अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की जांच में जंगल से 34 खैर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़...

रिहायशी कॉलोनियों में अब खुल सकेंगे नर्सिंग होम, सेक्टर में अधिकतम चार साइट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा की लाइसेंस प्राप्त रिहायशी कॉलोनियों में अब नर्सिंग होम खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने मौजूदा नीति को संशोधित करते हुए प्रदेशभर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के रिहायशी प्लॉटों पर नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह सुविधा सभी के लिए...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने घोषणाओं की टाफियां बांटीं, मोदी ने व्यवस्था बदलकर सीधे पहुंचाया लाभ

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राजनीति दुकानदारी की तरह है, लोगों को घोषणाओं की टाफियां बांटो और सत्ता हासिल करो। जब यह पार्टियां सत्ता में आ जाती हैं तो घोषणाओं को भूल जाती हैं और फिर चुनाव के...

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी आटो चालक को 20 साल की कठोर कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट, पंचकूला ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी संजय कुमार (53) को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.