Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया है। इसमें रोज 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलेंगे। वहीं 2399 रुपये का सालाना प्लान भी शुरू किया गया है, जिसकी वैधता 412 दिन होगी और रोज 2GB डेटा मिलेगा।

बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने बताया कि बीएसएनएल ने मोबाइल पर लाइव टीवी की सुविधा भी शुरू की है। टैंगो टीवी के जरिए ग्राहक 500 से ज्यादा चैनल मुफ्त देख सकेंगे। शहरी इलाकों के लिए 1111 रुपये का स्पेशल प्लान है, जिसमें 5000 GB तक डेटा और 200MBPS तक की स्पीड मिलेगी।डिजिटल कनेक्टिविटी को लेकर बीएसएनएल ने बड़ा लक्ष्य रखा है। अगले साल तक प्रदेश की 3615 ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाएगा। इस पर करीब 2000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं सरकार की मंजूरी मिलते ही 6 महीने में हिमाचल में 5G सेवा भी शुरू की जाएगी।बीएसएनएल का मकसद ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में डिजिटल डिवाइड को खत्म करना है।बीएसएनएल का दावा है कि नए ऑफर और नेटवर्क विस्तार से प्रदेश में कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...

मणिमहेश यात्रा से पहले धनछो और हड़सर में BSNL के 4G टावर होंगे ऑन-एयर

Summer express/धर्मशाला | राहुल चावला-:मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने और किसी भी आपदा की स्थिति में संचार व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बीएसएनएल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में बीएसएनएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने बताया कि यात्रा...

15 अगस्त से पहले अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, GRP-RPF का सघन चेकिंग अभियान

Summer express/अंबाला -:15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं। मेटल डिटेक्टर के जरिए यात्रियों की जांच की जा रही है, वहीं स्टेशन परिसर में आने-जाने...

राष्ट्रपति से सम्मानित बीन वादक हवासिंह नाथ का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

Summer express/पलवल,सुन्दर कुंडू-:जिले के गांव रजोलका निवासी प्रसिद्ध बीन वादक हवासिंह नाथ के लिए यह गौरव का क्षण है। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा विश्व स्तर पर भारतीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उन्हें वीरवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त करने के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.