Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसून में वायरल संक्रमण बढ़ा, बच्चों में बुखार-डायरिया के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -: मानसून के मौसम के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वायरल और अन्य संक्रमित बीमारियों के मामले बढ़ने लगे हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र के नागरिक अस्पताल तीसा में भी इन दिनों वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं।खासकर छोटे बच्चों में बुखार, खांसी और डायरिया जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने बच्चों को भीड़भाड़ और अनावश्यक संपर्क से बचाने, मास्क पहनाने तथा बाहरी खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी है।

मानसून के मौसम में वायरल संक्रमण के साथ-साथ पानी और भोजन से होने वाली बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। नागरिक अस्पताल तीसा में इन दिनों बच्चों में बुखार, खांसी और डायरिया के मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि स्कूलों में बच्चे एक-दूसरे के संपर्क में अधिक रहते हैं, जिससे संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करना जरूरी है।खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषि पुरी ने लोगों से मानसून के दौरान विशेष एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग साफ और सुरक्षित पानी का सेवन करें तथा पानी को उबालकर पीना बेहतर रहेगा। बच्चों को मास्क पहनाने के साथ-साथ हाथ मिलाने और संक्रमित व्यक्ति के अत्यधिक संपर्क में आने से बचना चाहिए। इसके अलावा बाजार में मिलने वाले खुले और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों से भी परहेज करने की सलाह दी गई है।स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि यदि बच्चों में लगातार तेज बुखार, खांसी, डायरिया या अन्य लक्षण दिखाई दें तो उन्हें नजरअंदाज न करें और समय पर चिकित्सकीय जांच करवाएं। मानसून के दौरान थोड़ी सी सावधानी बरतकर संक्रमण के फैलाव को काफी हद तक रोका जा सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानसून में वायरल संक्रमण बढ़ा, बच्चों में बुखार-डायरिया के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -: मानसून के मौसम के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वायरल और अन्य संक्रमित बीमारियों के मामले बढ़ने लगे हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र के नागरिक अस्पताल तीसा में भी इन दिनों वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं।खासकर छोटे बच्चों में बुखार, खांसी और डायरिया जैसे लक्षण सामने...

हिमाचल में 1000 इलेक्ट्रिक और 200 हाइड्रोजन बसें होंगी शामिल, बेरोजगारों को 50 लाख तक सब्सिडी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य को ग्रीन स्टेट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 1000 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की घोषणा की है। इसके साथ ही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में 200 हाइड्रोजन बसें शामिल करने की योजना भी तैयार की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

15 अगस्त को लेकर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच अभियान तेज

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के तहत कुरुक्षेत्र रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। रेलवे पुलिस, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष...

यमुनानगर में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या, अंधेरे में वारदात से उठे कई सवाल

Summer express/यमुनानगर,परवेज़ खान-: यमुनानगर में एक महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। घर में अकेली महिला पर अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के दौरान घर की लाइट बंद थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या हमलावरों को पहले...

खेलो इंडिया की तर्ज पर शुरू होगा खेलो हिमाचल, 10 खेलों को मिलेगा मंच

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए अब ‘खेलो हिमाचल’ शुरू किया जाएगा। यह आयोजन केंद्र सरकार के ‘खेलो इंडिया’ अभियान की तर्ज पर प्रदेशभर में आयोजित होगा। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र सिंह गोमा ने वीरवार को धर्मशाला में पत्रकारवार्ता के दौरान इसकी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.